फर्जी दस्तावेज लेकर सेना भर्ती के लिए आए युवक को आर्थिक जुर्माने के साथ ही सात माह का सश्रम कारावास   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रानीखेत। न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवानी नाहर की अदालत ने फर्जी दस्तावेज लेकर सेना भर्ती के लिए आने के दोषी को विभिन्न धाराओं में सात माह के सश्रम कारावास और आर्थिक जुर्माने की सजा सुनाई है। कोर्ट के आदेश के अनुसार अब दोषी भविष्य में सरकारी सेवा की किसी भी भर्ती परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएगा। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को 65 दिन का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र (केआरसी) की सेना भर्ती रैली के दौरान दो मार्च 2021 को पुलिस ने फर्जी दस्तावेज लेकर पहुंचे ग्राम रंपुरा काफी, पोस्ट केलाखेड़ा बाजपुर (ऊधमसिंहनगर) निवासी सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ रानीखेत कोतवाली में आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 के तहत केस दर्ज हुआ था। मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में हुई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवानी ने 20 जनवरी को दोष सिद्ध होने पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवानी ने केस की सुनवाई कर सोमवार को दोषी सुखविंदर को सजा सुनाई। इसमें धारा 420 के तहत चार माह के सश्रम कारावास, छह हजार के अर्थदंड, धारा 467 में सात माह के कारावास, दस हजार के अर्थदंड, धारा 468 में पांच माह के कारावास, आठ हजार के जुर्माने, धारा 471 में तीन माह के सश्रम कारावास, पांच हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी मीना खान ने भी मजबूत पैरवी कर अपना पक्ष रखा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ranikhet news Seven months rigorous imprisonment along with financial fine to the youth who came for army recruitment with fake documents Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  पुलिस के अनुसार […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More