भूखंड विक्रय में कई सौ करोड़ के घोटालो में डीलर से संत बने एक आरोपी के खिलाफ एसआईटी ने करी गिरफ्तारी की तैयारी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। भूखंड बेचने के नाम पर हुए कई सौ करोड़ के घोटालो में जैसे-जैसे पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई नए चेहरों की भूमिका भी उजागर हो रही है। पुलिस तफ्तीश में प्रॉपर्टी डीलर से संत बने एक आरोपी का जेल जाना तय है, उसकी गिरफ्तारी के लिए ठोस साक्ष्य एकत्र कर चुकी एसआईटी कभी भी उसकी गिरफ्तारी कर सकती है। आरोपी प्रॉपर्टी डीलर सत्तारुढ़ दल के नेताओं का संरक्षण पाकर एसआईटी पर दबाव बनाने में भी जुटा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला : 15 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को कोतवाली पहुंची कांग्रेस 

बहादराबाद क्षेत्र में ऑक्टोगन बिल्डर के भूमि घोटाले की परत रोजाना खुलकर सामने आ रही है। पिछले दिनों बहादराबाद पुलिस ने बिल्डर कुलदीप नंदराजोग, उसकी सहयोगी युवती को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उस समय आरोपी के खिलाफ बहादराबाद थाने में चालीस से अधिक मुकदमें दर्ज होने की बात सामने आई थी। अभी गैंगस्टर एक्ट में बिल्डर के पिता समेत कई आरोपी फरार चल रहे है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए गहनता से जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी थी। एसआईटी की जांच में बिल्डर से जुड़े एक अन्य प्रॉपर्टी डीलर का नाम भी सामने आया है, जिसने ही पीड़ितों से इकरारनामे किये थे। फर्जीवाडे में शामिल आरोपी प्रॉपर्टी डीलर ने भगवा धारण करते हुए अपनी पहचान भी बदल ली है। पहचान बदलने के पीछे उसका मकसद फर्जीवाड़ से खुद को बाहर निकालना है, इसके लिए वह रसूखदार संतों से लेकर नेताओं की शरण में है। पर पुलिस महकमा उसे बख्शने के मूड में नहीं है। एसआईटी सूत्रों की माने तो जल्द ही आरोपी संत की गिरफ्तारी हो सकती है, उसके खिलाफ प्रर्याप्त साक्ष्य एकत्र हो चुके है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि संत की भूमिका को लेकर पड़ताल में साक्ष्य मिले है, जल्द ही एसआईटी कार्रवाई करेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news SIT prepares for arrest against a dealer-turned-saint accused in land sale scam worth several hundred crores Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देहरादून-दिल्ली रोडवेज बस के टायर में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता  सहारनपुर। देहरादून से दिल्ली जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस में सोमवार सुबह शाकुंभरी चौक से आगे एक टायर में अचानक आग लग गईं। चालक की सतर्कता के चलते समय रहते बस रोक दी गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, 22 चालान काटकर वसूला ₹9,600 जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शहर में फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार (आज) नगर निगम हल्द्वानी की टीम द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर निगम द्वारा मुखानी से चौफुला तक तथा एमबी इंटर कॉलेज के पास फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान नगर निगम की टीम […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला : 15 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को कोतवाली पहुंची कांग्रेस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली के बाद हुए कथित शुद्धिकरण के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज होने के बाद सोमवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे। […]

Read More