हल्द्वानी। यहां रविवार (आज)चोरगलिया में दो कारों की आमने सामने भयानक भिड़ंत में दोनों कारों में आग लग गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरगलिया -सितारगंज मार्ग पर दो गाड़ियां आपस में भिड़ गईं, जिससे एक गाड़ी में आग लग गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कई लोग घायल हैं।घटनास्थल पर तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया और आगपर काबू पाने के बाद शव को निकाला। पुलिस और प्रशासन की टीम ने घटना की जांच शुरू करते हुए हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। साथ ही घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पहुंचे एसडीएम राहुल शाह और एसपी सिटी प्रकाश चंद्रा ने घटना स्थल का जायजा लिया। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
बताया गया है कि लखनऊ के पर्यटकों की कार नैनीताल से सितारगंज की ओर जा रही थी, जबकि पिथौरागढ़ नंबर की कार सितारगंज से पिथौरागढ़ की तरफ निकली थी। इसी दौरान चोरगलिया थाना क्षेत्र के प्रतापपुर के पास हाईवे पर आमने-सामने टकरा गई। कारों की टक्कर होते ही उसमें आग लग गई। गनीमत रही की समय रहते राहगीरों ने सभी को कारों से उतार लिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान गई है जबकि तीन बच्चे, महिलाओं समेत 6 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो नैनीताल से लखनऊ की तरफ जा रही कार काफी स्पीड में थी। जिसके चलते चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सामने से आ रही अल्टो कार से भिड़ गई। आग लगने की सूचना लोगों ने पुलिस और अग्निशमन की गाड़ियों को दी। जहां काफी देर बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। अग्निशमन की गाड़ी आने से पहले ही दोनों कारें जलकर पूरी तरह से खाक हो गईं। हादसे में पुष्कर गोबाडी नाम के शख्स की मौत हुई है, जो पिथौरागढ़ के झूलाघाट का रहने वाला है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता पौड़ी। यहां श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के समीप पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बैंग्वाड़ी गांव के पास […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]