सड़क दुर्घटना में बिंदुखत्ता निवासी एक ही परिवार के छह लोगो की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। चालक को झपकी आने से स्विफ्ट डिजायर कार ट्रक से टकरा गई। जिसमे बिंदुखत्ता निवासी एक ही परिवार के छह लोगो को मौत हो गई। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिदुखत्ता के वीआईपी गेट दुर्गापाल कालोनी निवासी सेंचुरी मिल कर्मी सोनू शाह उम्र 27 वर्ष शुक्रवार की साम को अपनी पत्नी पूजा देवी, पांच साल की पुत्री रुचिका, तीन साल पुत्र दिव्यांशु, भाई रवि उम्र 21 वर्ष, बहन खुशी 12 वर्ष के साथ अपने गांव गालिबपुर देवरिया बिशंभरपुर जा रहे थे। शनिवार प्रातः 2:30 बजे अभी वह गांव के निकट श्रीदत्तगंज पहुंचे ही थे की चालक को झपकी आ गई, और कार अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे कार में सवार सभी छह लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, प्रातः गस्त पर जा रहे श्रीदत्तगंज के प्रभारी निरीक्षक विपुल कुमार पांडेय ने क्षतिग्रस्त वाहन को देखा, जिसके बाद हादसे की जानकारी मिल सकी, पुलिस ने कार में फंसे सभी लोगों को किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन तब तक सभी की सांसे थम चुकी थी। शनिवार सुबह होते ही घटना स्थल पर आसपास गांव के लोगों की भीड़ लग गई। घटना स्थल पर सिर्फ दुर्घटनाग्रस्त कार ही खड़ी। कार के पास बगास (गन्ने की खोई) पड़ा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है जिस ट्रक से कार टकराई है। वह चीनी मिल से बगास लेकर निकली है। घटना स्थल से कुछ दूरी से ही बजाज चीनी मिल इटईमैदा को जाने वाला मोड़ है। इसलिए ट्रक पर बगास लोड होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। हलांकि पुलिस अभी किस ट्रक से कार टकराई है। इसका पता लगाने में जुटी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news died in a road accident lalkuan news residents of Bindukhatta Six people of the same family Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More