छह वर्षीय मासूम का पॉलीथिन के बैग में मिला चुन्नी से घोंटा शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजने के साथ शुरू की जांच

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार।यहां नगर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक के छह वर्षीय बेटे की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। बच्चे का शव पास की ही एक झुग्गी झोपड़ी में पॉलीथिन के बैग में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एसएसपी ने पुलिस और सीआईयू की टीम को मामले के खुलासे के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अजीत (6 वर्ष) पुत्र राजेश निवासी हरदोई यूपी हाल पता झुग्गी झोपड़ी चमगादड़ टापू बस्ती शुक्रवार को मोमबत्ती लेने के लिए गया था। लेकिन उसके बाद शाम तक घर वापस नहीं लौटा। पेशे से ई-रिक्शा चालक राजेश ने अपने परिवार के साथ बच्चे की आसपास तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और परिजन बच्चे की तलाश कर रहे थे। तभी राजेश की झोपड़ी से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक झुग्गी झोपड़ी में बच्चे का शव पॉलीथिन के बैग में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। बच्चे के गले में चुन्नी का फंदा कसा हुआ था। बताया जा रहा है बच्चे की आंख और जबड़े के साथ ही एक हाथ को चूहों ने कुतर दिया था।अजीत अपने घर में दूसरे नंबर का था। उससे बड़ी एक बहन है और एक तीन माह का छोटा भाई है। पिता राजेश अपने परिवार के साथ दो महीने पहले ही हरदोई से हरिद्वार आया था। यहां झुग्गी झोपड़ी डालकर चमगादड़ टापू पर रहकर ई-रिक्शा चलाना शुरू किया था। 

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया हत्या के मामले में हर पहलू की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या के राज से पर्दा उठा दिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news police started investigation by sending it for postmortem Six year old innocent body found in a polythene bag strangled with a chunni Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More