महिला के गले से स्नेचरों ने झपटी सोने की चेन, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। यहां पति के साथ सड़क किनारे खड़ी महिला के गले से स्नेचरों ने सोने की चेन झपट ली। इससे पहले कि महिला और उसका पति कुछ समझ पाते स्नेचर बाइक से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

चेन स्नेचिंग के मामले में छत्तरपुर क्षेत्र दुर्गा एम्पायर निवासी अंकित कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। कहा कि है उसकी पत्नी 27 अगस्त शाम को नैनीताल रोड विशाल मेगा मार्ट के पास सड़क किनारे खड़ी। इसी बीच गलत दिशा से आ रहे बाईक पर सवार दो युवक पत्नी के नजदीक पहुंचे और पत्नी के गले से सोने की चेन खींच ली। शोर शराबा मचाने पर लोग एकत्रित होने लगे। बाईक सवार मौके से रफूचक्कर हो गए। हालांकि लोगों ने बाईक सवार युवकों को पकड़ने के लिए पीछा किया, मगर बाईक सवार भागने में सफल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने अंकित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: police registered case and started investigation rudrapur news Snatchers snatched gold chain from woman's neck US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More