एसटीएफ ने 30 लाख रूपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरप्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। एसटीएफ व एएनटीएफ की टीम ने देर रात श्यामपुर थाना क्षेत्र हरिद्वार से 30 लाख रूपये की स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरप्तार किया है। पकड़े गये नशा तस्कर के पास से 300 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम एवं उत्तराखंड को ड्रग्स-फ्री देवभूमि बनाने के अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने केआदेश पर एसटीएफ की एएनटीएफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा थाना श्यामपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए देर रात में थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार स्थित तिरछा पुल के पास से अभियुक्त शहजाद पुत्र वेदयार खान निवासी विहार कला थाना इज्जतनगर जिला बरेली उत्तरप्रदेश से 300 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ पर आरोपी तस्कर ने बताया कि यह स्मैक वह शराफत अली पुत्र फईम निवासी कुन्जा ग्रांट विकासनगर के लिए ले जा रहा था जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, उत्तराखंड द्वारा एसटीएफ की एक अलग टीम गठित कर अभियुक्त शराफत अली की गिरफ्तारी हेतु विकासनगर देहरादून क्षेत्र में भेजी गई।टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ कुंजा ग्रांट विकासनार से अभियुक्त शराफत अली को गिरफ़्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान पूछताछ में शराफत अली द्वारा बताया गया कि उसने यह स्मैक शहजाद के माध्यम से यहां देहरादून में मंगायी गई थी। जिसको वह सेलाकुई व विकासनगर क्षेत्र में अपने पैडलरो के माध्यम से बिक्री करता है। इस पर एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरो के नाम की जानकारी हुई है जिन पर कार्यवाही की जायेगी। एसटीएफ ने शहजाद खान पुत्र वेदयार खान निवासी विहार कला इज्जतनगर बरेली व शराफत अली पुत्र फईम निवासी कुन्जा ग्रांट विकासनगर देहरादून को गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

इस दौरान एएनटीएफ/एसटीएफ पुलिस टीम में निरीक्षक शरद चंद्र गुसांईं, उप निरीक्षक विकास रावत, उप निरीक्षक यादविंदर बाजवा, अपर उप निरीक्षक देवेंद्र भारती, अपर उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह, दीपक चंदोला, रवि पंत, दीपक नेगी, वीरेंद्र नोटियाल, देवेंद्र ममगाईं, जय सिंह के अलावा थाना श्यामपुर पुलिस टीम के उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल, मनोज रतूड़ी, थाना विकासनगर पुलिस टीम के उपनिरीक्षक प्रवीण सैनी व रईस शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news STF arrested drug smuggler with Rs 30 lakh smack Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More