बेरोजगार नौजवानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज पर छात्रों ने बुद्ध पार्क में सभा कर जताया विरोध  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। देहरादून में बेरोजगार नौजवानों के ऊपर पुलिसिया दमन के विरोध में गुरुवार (आज) बुद्ध पार्क में छात्रों ने अपना विरोध दर्ज कराया। इस विरोध प्रदर्शन में परिवर्तनकामी छात्र संगठन (पछास) के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

ज्ञात हो कि भर्ती परीक्षाओं में धांधली व भ्रष्टाचार के विरोध में देहरादून गांधी पार्क में शांतिपूर्वक धरनारत बेरोजगार नौजवानों को पुलिस ने आधी रात में लाठी चार्ज कर गिरफ्तार किया। पुलिसकर्मी बिना नेमप्लेट के वहां पर थे। छात्राओं को भी पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा उत्पीड़ित किया गया। यह छात्र 8 जनवरी को हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा पेपर लीक का विरोध एवं उत्तराखंड सरकार से लगातार छात्र भर्ती परीक्षाओं में हुई भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। पूर्व में पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी हाकम सिंह की रिहाई से भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तराखंड सरकार की “जीरो टोलरेंस” के नारों के फर्जीपन की पोल खुल जाती है। हल्द्वानी बुद्ध पार्क में इकट्ठा हुए छात्रों ने देहरादून में बेरोजगारों पर हुए पुलिसिया दमन का पुरजोर विरोध किया। साथ ही भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार की जांच की मांग उठाते हुए ‘पहले जांच फिर परीक्षा’ की मांग की। इस दौरान छात्रों ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार को रोकने में असफल उत्तराखंड सरकार बेरोजगारों को लाठी मारकर विरोध की हर आवाज को कुचलने पर उतारू है। उत्तराखंड सरकार की यह तानाशाही बेरोजगार छात्र-नौजवान नहीं सहेंगे। परिवर्तनकामी छात्र संगठन (पछास) छात्र-नौजवानों, बेरोजगारों के ऊपर पुलिसिया दमन की घोर निंदा करता है। और मांग करता है कि लाठी चार्ज का आदेश करने वाले पुलिस अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए। उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं की जांच कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Students protest against lathicharge by police on unemployed youths by gathering in Buddha Park Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  डंपर के अनियंत्रित होकर गहरी […]

Read More