सर्फ एक्सल डिटरजेंट पाउडर कंपनी पर घटतौली का आरोप, क्षतिपूर्ति के एवज में 50 हजार और वाद व्यय के रूप में 10 हजार रुपये अदा करने का आदेश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। जिला उपभोक्ता फोरम ने सर्फ एक्सल डिटरजेंट पाउडर बनाने वाली कंपनी पर घटतौली के आरोप को सही पाते हुए वादी को मानसिक वेदना और आर्थिक नुकसान के एवज में पचास हजार रुपये व वाद व्यय के रूप में दस हजार रुपये अदा करने का आदेश दिया है। यही नहीं फोरम ने कंपनी पर पचास हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है जिसे कंपनी को फोरम में जमा कराना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी ज्ञान चंद्र गर्ग ने आयोग में वाद दायर कर कहा था कि उन्होंने दस रुपये मूल्य का सर्फ एक्सल का पैकेट खरीदा था। पैकेट में वजन 90 ग्राम लिखा था लेकिन उसमें 70 ग्राम डिटरजेंट निकला। मंगलवार को आयोग के अध्यक्ष रमेश कुमार जायसवाल, सदस्या विजयलक्ष्मी थापा व सदस्य लक्ष्मण सिंह रावत ने मामले की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान संबंधित पैकेट का वजन आयोग के समक्ष भी कराया गया जिससे पैकेट का वजन कम होने की पुष्टि हुई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद फोरम ने विपक्षी कंपनी हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड को घटतौली कर अनुचित व्यापारिक व्यवहार के कृत्य का दोषी पाया। फोरम ने कंपनी को आदेश दिया कि वह आदेश के डेढ़ माह के भीतर वादी को हुई मानसिक वेदना एवं आर्थिक हानि की क्षतिपूर्ति के एवज में 50 हजार और वाद व्यय के रूप में 10 हजार रुपये अदा करें। इसके साथ ही विपक्षी कंपनी की ओर से किए गए अनुचित व्यापारिक व्यवहार पर फोरम ने पचास हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। अर्थदंड की धनराशि फोरम के कार्यालय कोष में जमा करनी होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 000 as compensation and Rs 10 000 as litigation expenses nainital news order to pay Rs 50 Surf Excel Detergent Powder Company accused of skimming Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More