शिखर फॉल मे डूबने से किशोर की मौत, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। आज तड़के हुए एक हादसे में एक किशोर की शिखर फॉल मे डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने गहराई तक जाकर फाॅल में डूबे किशोर का शव बरामद किया और पुलिस को शव सौंप दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

प्राप्त समाचार के मुताबिक शनिवार की सुबह अपने दोस्तों के साथ मालदेवता घूमने आया किशोर शिखर फॉल में नहाते समय डूब गया सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम द्वारा गहन सर्चिंग कर पानी की गहराई में जा कर उक्त शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक की पहचान रोहित पुत्र रवि रावत उम्र 16 वर्ष निवासी विश्वनाथ एंक्लेव मयूर विहार देहरादून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त किशोर अपने दोस्तों के साथ अल सुबह शिखर फॉल, मालदेवता में घूमने आया था। घूमते हुए पानी मे जैसे ही उतरा तो गहराई का अंदाज़ा न होने के कारण अचानक ही डूबने लगा। साथियों ने बचाने की बहुत कोशिश की परन्तु तब तक वह पानी मे ओझल हो गया था एसडीआरएफ टीम द्वारा पानी की गहराई में जाकर शव को बरामद किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

इस दौरान एसडीआरएफ टीम में हेड कांस्टेबल रवि चौहान, योगेश रावत, फायरमैन प्रवीण चौहान, आरक्षी सुशील कुमार, मुकेश रावत, टीकू एवं उपनल चालक चन्दन सिंह मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news police sent the body for post-mortem after filling the Panchnama Teenager dies due to drowning in Shikhar Fall Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More