नववर्ष का जश्न मनाने गए किशोर की हुई हत्या, शक में पुलिस ने किशोर के दोस्तों को हिरासत में ले शुरू की जांच 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। नववर्ष की पूर्व संध्या पर जश्न मनाने गए किशोर की हत्या कर दी गई। उसके सिर पर चोट के कई निशान मिले हैं। पुलिस ने किशोर के दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

कनखल पुलिस को सोमवार दोपहर सूचना मिली कि बैरागी कैंप में गंगा के किनारे एक शव पड़ा है। आनन-फानन में प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा मौके पर पहुंचे। उसकी पहचान यश(17) पुत्र जितेंद्र निवासी रविदास बस्ती के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि किशोर के सिर पर घाव हैं। पुलिस की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यश रविवार को नववर्ष को लेकर हुई दावत में शरीक होने की बात कहकर गया था। उसके बाद वो घर नहीं लौटा तो उन्होंने भी उसकी तलाश की। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि किशोर के दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किशोर की हत्या, सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला करके की गई है। पुलिस जांच कर रही है। हत्यारों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। माना जा रहा है कि किसी मामूली बात पर किशोर को मौत के घाट उतारा गया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से तफ्तीश में जुटी है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news on suspicion the police detained the teenager's friends and started investigation Teenager who went to celebrate New Year was murdered Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More