बाइक लुटेरों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार जबकि तीन अन्य फरार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

सितारगंज। यहां बाइक लुटेरों को पकड़ने गई पुलिस टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गईं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी पकड़ा गया, जबकि तीन अन्य फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार शाम लामाखेड़ा निवासी अरुण सिंह राणा बाइक से पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। तभी भरौनी मार्ग पर गुरमीत सिंह और उसके साथी ने तलवार दिखाकर उन्हें रोका और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि बदमाशों ने उनकी बाइक भी लूट ली।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

अरुण सिंह राणा द्वारा पुलिस को सूचना पर एसआई ललित चौधरी और एएसआई राकेश रौंकली की टीम मौके पर पहुंची। आरोपियों के घर पहुँचते ही उन्होंने पुलिस पर तलवार और तमंचे से हमला किया। गुरमीत सिंह ने पुलिस पर फायर भी किया, लेकिन कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने आत्मरक्षा में दो राउंड फायर किया। चारों आरोपी खेतों की ओर भाग गए, लेकिन पुलिस ने पिता मोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। लूट की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएस धौनी के अनुसार, फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर : 31 सदस्यों ने किया रक्तदान  

पुलिस जांच में सामने आया कि गुरमीत सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है और वह वन तस्करी के चार मुकदमों में शामिल है। पूछताछ में मोहन सिंह ने बताया कि बाइक लूटकांड में गुरमीत सिंह, मक्खन सिंह और उनका साथी इंद्रजीत उर्फ दिलबाग उर्फ बग्गू शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Encounter between bike robbers and police one accused arrested One accused arrested while three others absconded in an encounter between bike robbers and police Sitarganj news three other accused absconded udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज एक आरोपी गिरफ्तार तीन अन्य आरोपी फरार बाइक लुटेरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ सितारगंज न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का […]

Read More