कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर घटगड़ के पास टेंपो ट्रैवलर गिरा सड़क से नीचे, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां कालाढूंगी से नैनीताल की तरफ जाने वाली रोड़ में घटगड़ के पास टेंपो ट्रैवलर सड़क से नीचे गिर गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि बीस लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उक्त वाहन में छात्र थे। पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

नैनीताल से कालाढूंगी रोड में रविवार शाम प्रिया बैंड के पास एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। डीवाइडर की वजह से गाड़ी खाई में जाने से बच तो बच गई लेकिन हादसे में गाड़ी के नीचे दबने से दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने गाड़ी काटकर शवों को बाहर निकाला। गाड़ी में चालक समेत कुल 22 लोग सवार थे। घायलों को आपात सेवा 108 से सी.एच.सी.सेंटर कालाढूंगी भिजवाया गया। सभी 21 यात्री यू.पी.के नोएडा के में एच.सी.एल.कंपनी में कार्यरत थे जो शनिवार को नैनीताल घूमने आए थे। दल में 14 लड़के और 7 लड़कियां शामिल थी। रविवार को वापस लौटते समय शाम लगभग साढ़े पांच बजे उनकी ट्रेंपो ट्रैवल कालाढूंगी से समीप छह किमी पहले प्रिया बैंड के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने की वजह से गाड़ी पलट गई। इस हादसे में 28 वर्षीय सयोनी दुबे और 23 वर्षीय
जया साखियां की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव गाड़ी के अंदर ही बुरी तरह से कुचल गए। पुलिस ने गाड़ी काट कर शव बाहर निकले। इस हादसे में शिखा, आर्यन, छवि, प्राची, मुस्कान, सागर, प्रियांशु, गणेश, विशाल, बॉबी, दीपक, विष्णु, पारस, पवन, सुमित मुकेश, आदर्श और अभिनव घायल हो गए। एसओ नंदन रावत ने बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। मृतकों के शवों को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news nainital news SDRF and administration team started rescue Tempo traveler fell off the road near Ghatgad on Kaladhungi-Nainital road Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More