रूद्रपुर। रुद्रपुर के सिडकुल क्षेत्र में सुबह घर से स्कूल के लिए निकले छठी कक्षा के एक छात्र का शव संदिग्ध हालातों में रिद्धि – सिद्धि कंपनी के पास झाड़ियों में बरामद हुआ। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले है, जिससे उसकी हत्या होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेते हुए घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वार्ड 4 आजाद नगर निवासी देवदत्त गंगवार का 14 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार ट्रांजिट कैम्प स्थित गुरूकूल स्कूल में कक्षा 6 का छात्र था। बताया जाता है कि सुबह वह घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। दोपहर को सिडकुल क्षेत्र में रिद्धि सिद्धि फैक्ट्री के समीप झाड़ियों में मिला है। जिसके बाद मृतक के भाई ने पिता को फोन पर सूचना देकर मौकेपर भेजा। मृतक के पिता ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। अंकित ने स्कूल ड्रेस पहनी हुई थी। उसके मुंह गले और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने अंकित की मौत को लेकर हत्या की आशंका व्यक्त की है। सूचना पर पंतनगर थानाध्यक्ष टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन करते हुए साक्ष्य भी जुटाये। मामले को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पायेगा। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]