झूठे मुकदमे में फंसाने के आरोप पर न्यायालय ने दो थानाध्यक्ष समेत आठ पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के दिए आदेश   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋषिकेश भवदीप रावते की अदालत ने मुनिकीरेती और रानीपोखरी थानाध्यक्ष समेत आठ पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। न्यायालय ने यह आदेश एक महिला की शिकायत पर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

गुमानीवाला निवासी लता कांडपाल ने 24 जुलाई 2023 को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋषिकेश भवदीप रावते की अदालत में वाद दायर कराया था। इसमें लता कांडपाल ने 2021 में कोविड काल के दौरान ऋषिकेश कोतवाली के तत्कालीन कोतवाल रितेश शाह और एसआई उत्तम रमोला समेत कई पुलिसकर्मियों पर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश का आरोप लगाया। आरटीआई के तहत मांगी कोतवाली की सीसीटीवी फुटेज भी न्यायालय को दिखाई गई। पीड़ित के अधिवक्ता रविंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अदालत ने निरीक्षक रितेश शाह, एसआई रघुवीर कपरुवाण, मीनू यादव, उत्तम रमोला, एचसीपी जयपाल सिंह, कांस्टेबल आदित्य, मनोज बिष्ट और सतवीर के खिलाफ धारा 75 किशोर न्याय अधिनियम 2015, आईपीसी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: court news rishikesh news The court ordered to file a case against eight police personnel including two police station chiefs The court ordered to file a case against eight police personnel including two police station chiefs on charges of implicating them in a false case Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More