पौड़ी। विशेष सत्र न्यायाधीश (पोक्सो) पौड़ी अजय चौधरी की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।अदालत ने दोषी पर 21 हजार का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड जमा नहीं किए जाने पर दोषी को छह माह केअतिरिक्त कारावास की सजा भुगतानी होगी। अदालत ने डीएम और एसएसपी पौड़ी को पीड़िता की शिक्षा और पुर्नवास के लिए 3 लाख का प्रतिकर दिए जाने का आदेश दिया है।
अभियोजन पक्ष के सहायक जिला अधिवक्ता विजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि तहसील रिखणीखाल के एक गांव के ग्रामीण ने बीते 16 जून 2023 को राजस्व पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया था कि मेरी साली की 10 वर्षीय बेटी हमारे घर गर्मियों के अवकाश में आई थी। जहां वह मेरी पत्नी के साथ क्षेत्र के एक बाजार गई।जहां से वापस बस में बैठकर घर आते समय बच्ची ने नाना के घर जाने की बात कही, तो पत्नी बच्ची को नाना के गांव के एक ग्रामीण के साथ भेज दिया। लेकिन जब बच्ची काफी देर तक ननिहाल नहीं पहुंची, तो उसके मामा सेसंपर्क कर बच्ची की खोजबीन के लिए कहा गया। बताया कि बच्ची गांव के समीप एक बस स्टॉप पर बेंच में रोती हुई मिली। उसके पास खड़ा ग्रामीण मामा को देखकर भाग गया। बच्ची से रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह ग्रामीण उसे झाड़ी में ले गया, जहां उसने के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
प्रकरण में राजस्व पुलिस ने आरोपी ग्रामीण के खिलाफ नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी व पोक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण को डीएम के आदेश पर रेगुलर पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने आरोपी को 20 जून 2023 को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया था। पुलिस ने प्रकरण में जांच के बाद 18 अगस्त 2023 को अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। अदालत ने बयान और साक्ष्यों का अवलोकन कर आरोपी विक्रम कुमार को नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का दोषी पाया और सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]