छह साल की मासूम से दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 
देहरादून। छह साल की मासूम से दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। स्पेशल पॉक्सो जज अर्चना सागर की कोर्ट ने दोषी पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। सरकार को पीड़ित पक्ष को पांच लाख रुपये प्रतिकर दिलाने के आदेश भी दिए
गए।
 
 
शासकीय अधिवक्ता अल्पना थापा ने बताया कि यह मामला दो मार्च 2021 का है। मसूरी कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तीन मार्च 2021 को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। वह रोज की तरह मजदूरी करने गए थे। शाम को घर लौटे तो पत्नी को रोते हुए देखा। उन्होंने कारण पूछा तो पत्नी ने बताया कि पड़ोसी मदन शाही मूल निवासी चिल्खया कालिकोटा नेपाल ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद बच्ची को गंभीर हालत में एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए तब आरोपी मदन शाही को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने जांच के बाद 21 मई 2021 को आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। ट्रायल के दौरान अभियोजन ने 15 गवाह पेश किए। पीड़िता की मां और डॉक्टरों की गवाही अहम साबित हुई। इस आधार पर कोर्ट ने मदन शाही को दोषी पाया और सजा सुनाई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: court news dehradun news Life imprisonment rape of an innocent child The court sentenced life imprisonment to the accused of raping a six-year-old innocent girl uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More