बुजुर्ग महिला के गले से गलोबंद छीनने वाला बदमाश आया पुलिस की गिरफ्त में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां बुजुर्ग महिला के गले से गलोबंद छीनकर भागने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

घटनाक्रम के मुताबिक विगत एक नवंबर को सरस्वती देवी पत्नी खड़क सिंह नयाल निवासी ग्राम सतबुंगा जिला नैनीताल उम्र-80 वर्ष अपने घर की रसोई में काम कर रही थी समय लगभग 12:01 बजे जब घर में कोई अन्य व्यक्ति नहीं था तो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुस कर उसने सरस्वती देवी के मुंह में कम्बल डालकर उसे दबोच लिया तथा मारपीट कर सरस्वती देवी के गले से लगभग 2 तोले का सोने का गलोबन्द छीन कर भाग गया जिस संबंध में पीड़िता के भतीजे वीरेंद्र सिंह द्वारा थाना मुक्तेश्वर में आकर तहरीर दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा धारा 394/ 452 भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। सीनियर सिटीजन के साथ हुए इस जघन्य वारदात को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा घटना का अतिशीघ्र अनावरण करने एवं अभियुक्तों को गिरफ्तार किए जाने हेतु अधिनस्थ अधिकारियों/कर्मचारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, डॉ0 जगदीश चंद्र एसपी क्राइम यातायात नैनीताल एवं नितिन लोहानी क्षेत्राधिकारी भवाली के सफल पर्यवेक्षण में महेश जोशी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित कर लगातार सुरागरसी, पतारसी कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर दिनांक 03 नवंबर 2022 को उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त टीकम सिंह गौड़ पुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह गौड़ निवासी ग्राम सतबुंगा थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल हाल निवासी हल्द्वानी को सतबुंगा के पास से लूटे हुए सामान गलोबंद बरामद कर गिरफ्तार किया गया। पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, द्वारा प्रकरण के त्वरित अनावरण करने पर पर पुलिस टीम को ₹5000 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई।  

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

अभियुक्त की गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर महेश जोशी, कांस्टेबल त्रिलोक नाथ एवं विपिन शर्मा सम्मिलित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news The crook who snatched the neckband from the neck of an elderly woman came in the custody of the police Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More