जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी जन समस्याएं, निर्धारित समयावधि में समस्याओं के निस्तारण के संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में फरियादियों की जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनी। जनता दरबार में फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः पेयजल, सडक, भूकटाव, पेंशन, आपदा, आर्थिक सहायता,भूमि पर कब्जा, वर्ग 4 की भूमि को विनियमितीकरण, शस्त्र लाइसेंस आदि की समस्या से सम्बन्धित सैकडों शिकायतें दर्ज हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दूरभाष से वार्ता कर एवं मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में समस्याओं का निस्तारित करते हुए अवगत कराने के भी निर्देश दिए।

ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष डीकर सिंह मेवाड़ी ने अवगत कराया कि माह अगस्त में जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा0 शि0) द्वारा हमारे विद्यालय रा0उ0मा0वि0 कोटली में कार्यरत एकमात्र शिक्षक का स्थानान्तरण वहां पर बिना नया शिक्षक भेजे कर दिया गया, जिसके चलते विद्यालय एक सप्ताह तक बन्द रहा। ग्राम प्रधान द्वारा अवगत कराया कि शिक्षकों के स्थानान्तरण समायोजन एवं पदोनन्ति को निरस्त करने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। प्रार्थी भीम राम निवासी सूर्यागॉव द्वारा अवगत कराया कि मेरी व मेरे भतीजे अजय की भूमि व मकान सूर्यागॉव में स्थित था तथा उपरोक्त ग्राम में ही सुन्दर लाल आर्या ने अपनी बदमाशी के बल पर उक्त भूमि पर कब्जा कर मेरे मकान को तोड़ दिया गया है तथा उक्त मकान से कब्जा छोड़कर जाने का दबाव बनाया गया ऐसा ना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकरी को कार्यवाही करने निर्देश दिये। इसी क्रम में प्रार्थी गोविन्द राम आर्या निवासी ग्राम सूर्यागॉव सूर्याजाला में उक्त पते पर अपने भाई दानी राम पुत्र राम लाल से एक संचायती खेत खरीदा था जो उसके पुत्र यानि मेरे भातीजा सुन्दर लाल आर्या ने अपनी बदमाशी से उस खेत में कब्जा कर लिया और कब्जे के साथ ही दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। जिस पर अपना हिस्सा मांगने पर मुझे डरा धमकाकर जान से मारने की धमकी दी गई। जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। प्रार्थी राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा अवगत कराया कि विकास खण्ड ओखलकाण्डा के ग्राम पंचायत कौन्ता सबसे दुरस्त क्षेत्र में है जहॉ विधायक निधि एवं ग्रामीणों के सहयोग से मुख्य मार्ग से कौन्ता गॉव की ओर सड़क का निर्माण किया गया जो कि अत्यधिक वर्षा से मोटर मार्ग में मलवा तथा सड़क का निचला हिस्सा गिर गया है। संरपच द्वारा उक्त मोटर मार्ग में सुधारीकरण तथा चैकडाम निर्माण करवाने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये। हल्दूचौड निवासी प्रार्थी जगदीश चन्द्र मिश्रा ने अवगत कराया कि विगत 05 अक्टूबर को हुई वर्षा से प्रार्थी का आवास टपकने लगा है, जिस पर आर्थिक सहायता का अनुरोध किया गया है जिस पर जिलाधिकारी उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। रा0प्रा0वि0 अक्सोड़ा धारी सहायक अध्यापिका प्रेमा बेलवाल ने अवगत कराया कि चिकित्सकीय परामर्श के अुनसार आगामी 2 माह के भीतर डिलिवरी हो जाने के दृष्टिगत अस्थाई कार्य व्यवस्था के अन्तर्गत प्रार्थिनी को आगामी 03 माह हेतु अध्यापक कार्य के लिये रा0प्रा0वि0 खेड़ा में सम्बद्ध किये जाने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। हल्दूचौड़ गोपीपुरम निवासी सेवानिवृत सैनिक मनोज कुमार ने अवगत कराया कि वर्तमान में लाइसेंस को गृह जनपद में दर्ज कराना का अुनरोध किया। जिस जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। चोरगलिया निवासी गीता देवी ने अवगत कराया कि प्रार्थिनी एक गरीब महिला हूॅ तथा दिव्यांग पेंशन आती थी जो कि विगत अक्टूबर 2021 से रोक दी गई है जिस जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। हल्दीखाल, ज्वाहरज्योति क्षेत्रवासियों ने अवगत कराया कि बरसाती पनियाली नाले के आस-पास स्थित मकानों में भारी नुकसान पहुॅचाया है बरसाती नाले के आस-पास कई मकानों के नीचे भूमि कटाव करके मकानों के ढहने की पूरी सम्भावना है कई ग्राम वासियों की खेत बरसाती नाले में समायोजित हो गये है। बरसाती नाले ने कई मकानों के नीव के नीचे भू-कटाव करके अन्दर से खोखला कर दिया है। जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  शराब के नशे में विवाद फिर सिर पर रॉड से दो वार और नदी में ठिकाने लगाया शव... अधिवक्ता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा 


जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह, प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, के साथ अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  14 दिन से लापता वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार का शव मिला गोमती नदी किनारे, दो संदिग्ध हिरासत में
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: gave instructions to the concerned officers to solve the problems within the stipulated time period Haldwani news The District Magistrate listened to the public problems in the public court Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 विधानसभा चुनाव: हल्द्वानी सीट से भाजपा में कौस्तुबानन्द जोशी ने ठोकी दावेदारी, ‘हल्द्वानी के मन की बात’ अभियान से पहुंचे जनता के बीच  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी।उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने के साथ ही विधायक पद की दावेदारी को पार्टी में सक्रिय कार्यकर्त्ता खुल कर सामने आने लगे है। इसी क्रम हल्द्वानी विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुबानन्द जोशी […]

Read More
उत्तराखण्ड

एक पल में उजड़ गया परिवार : ट्रक के नीचे कार के दबने से मां-पत्नी समेत चार की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून । यहां बुधवार (आज) देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर मोहब्बेवाला के पास यूरिया से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर आई-20 कार के ऊपर पलट गया।कार के पूरी तरह ट्रक के नीचे दबने से उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत […]

Read More
उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता के पशुपालकों को 42.46 लाख का बोनस, त्योहारों से पहले दुग्ध संघ ने दी बड़ी सौगात 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  लालकुआं। आगामी त्योहारों से पहले नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने बिंदुखत्ता क्षेत्र के पशुपालकों को बड़ी सौगात दी है। संघ की ओर से क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों में कुल 42 लाख 46 हजार रुपये का बोनस वितरित किया गया। करीब 66 करोड़ रुपये की […]

Read More