जिलाधिकारी ने लगाया जनता दरबार, समयावधि पर समस्याओं के निस्तारण के संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बुधवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में फरियादियों की जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनी। जनता दरबार में फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः पेयजल, सडक, पेंशन, भूमि, अतिक्रमण,खनन पट्टे, शस्त्र लाइसेंस आदि की समस्या से सम्बन्धित दर्जनों शिकायतें दर्ज हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दूरभाष से वार्ता कर एवं मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में समस्याओं का निस्तारित करते हुए अवगत कराने के भी निर्देश दिए।


जनता दरबार में अधिकांश लोगों द्वारा पेयजल की समस्या से अवगत कराया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जलसंस्थान को पेयजल से समस्या ग्रस्त क्षेत्रों में शीघ्र टीमें भेजने के निर्देश मौके पर दिये। उन्होंने अधिशासी अभिंयता जलसंस्थान को निर्देश दिये कि जिन स्थानों पर पेयजल लाइनों से पानी का रिसाव हो रहा है उन स्थानों पर शीघ्र मरम्मत की जाए। उन्होंने जलजीवन मिशन के अन्तर्गत कार्यों की प्रगति सुचारू रूप से ना होने के कारण नाराजगी व्यक्त की तथा शीघ्र ही जलजीवन मिशन के अन्तर्गत होने वाले कार्यों की समीक्षा की जायेगी। भावना देवी निवासी हरिपुर तुलाराम ने बताया कि उनके आवासीय भवन के ऊपर से विद्युत विभाग द्वारा अनाधिकृत रूप से लाईन डाल दी है जिससे कभी भी दुर्घटना की सम्भावना के साथ ही जानमाल का खतरा भी बना हुआ है।उन्होंने जिलाधिकारी से आवासीय भवन से विद्युत लाईन को अन्यत्र शिफ्ट कराने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने अधिशासी अभियंता विद्युत को स्थलीय निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत कराने के निर्देश मौके पर दिये। ममता खाती निवासी आवास विकास हल्द्वानी ने बताया कि प्रर्थीनी विधवा व बेसहारा महिला है उनके पास कोई रोजगार नही है साथ ही आवासीय भवन भी नहीं है। श्रीमती ममता ने आजीविका रोजगार हेतु आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने महाप्रबन्धक उद्योग को शीघ्र उक्त प्रकरण में कार्यवाही करने के निर्देश दिये ताकि महिला हो स्वरोजगार हेतु आर्थिक सहायता ससमय मिल सके। जनता दरबार में प्रमोद कुमार जोशी निवासी छोटी मुखानी हल्द्वानी ने ई-स्टाम्प बिक्री काउन्टर टिन सैड तोडने, जाकिर हुसैन वार्ड नम्बर 59 जोशी विहार गौजाजाली ने भारत गन स्टोर से शस्त्र रिलीज कराने का अनुरोध के साथ ही विकास एवं पर्यावरण समिति विकासपुरम जज फार्म द्वारा नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत मुखानी वार्ड संख्या 52 एवं 53 परिसीमन के सम्बन्ध में अनुरोध किया। जिनका जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही समाधान कर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें 👉  INDIA गठबंधन की मेगा रैली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की उठी मांग 

इस दौरान जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, एसीएमओ डा0 रश्मि पंत, प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन के साथ ही जलसंस्थान, जलनिगम, लोनिवि के अधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: DM nainital gave instructions to the concerned officials to resolve the problems on time Haldwani news The District Magistrate set up Janata Darbar Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड स्कूल में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया सातवाँ वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    ‘गोल्डन एरा ऑफ हिंदी सिनेमा’ और ‘दशावतार’ की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, विद्यार्थियों की प्रतिभा और भारतीय संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम   हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी का सातवाँ वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ रविवार, 1 नवंबर 2026 को अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह […]

Read More
उत्तराखण्ड

खूनी रिश्ते : भतीजे ने चाचा-चाची की लोहे की रॉड से पीटकर की हत्या  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बागेश्वर। यहां सोमवार (आज) सुबह युवक ने अपने चाचा और चाची पर लोहे की रॉड से हमला कर दोनों की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें जुटी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, नरगवाड़ी निवासी […]

Read More
उत्तराखण्ड

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का हल्लाबोल : 36 घंटे की भूख हड़ताल शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में सोमवार को बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुद्ध पार्क में प्रदर्शन कर 36 घंटे की देशव्यापी भूख हड़ताल शुरू की। यूनाइटेड फोरम ऑफ आईडीबीआई ऑफिसर्स एंड एम्प्लाइज के आह्वान पर 2 और 3 नवंबर को आयोजित इस आंदोलन […]

Read More