कार सहित खाई से गिरा चालक पेड़ पर अटका, पुलिस और फायर सर्विस के जवानों नेरेस्क्यू कर निकाला बाहर

ख़बर शेयर करें -

  


खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। उत्तराखण्ड में नैनीताल के जंगल में देर रात चला खतरनाक रैस्क्यू, पुलिस और फायर सर्विस के जवानों ने खाई में लटकी कार के चालक को अपनी जान पर खेलकर रस्सियों से बाहर निकाला । चालक को उपचार के लिए 108 स्वास्थ्य सेवा से नैनीताल अस्पताल पहुंचाया गया।

नैनीताल जिले के बजून अधोड़ा मार्ग पर रात 11 बजे कार संख्या UK04TA4053 अनियंत्रित हो कर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी , और इसे करिश्मा ही कहेंगे कि गिरती हुई कार खाई में पेड़ के सहारे अटक गई। हादसे की जानकारी स्थानीयों लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। जिसके बाद नैनीताल पुलिस और दमकल विभाग की टीम तत्काल रवाना हुई। दोनों टीमों ने घटनास्थल में पहुँचकर जवानों ने अपनी जान ख़तरे में डालते हुए रस्सी के सहारे खाई में उतरकर खुर्पाताल निवासी 32 वर्षीय हेमचंद्र को बमुश्किल रेस्क्यू किया गया। जिसके बाद घायल चालक को 108 स्वास्थ्य सेवा की सहायता से बीडी पांडे अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया गया। घटना में चालक को मामूली चोटें आई हैं ,पुलिस टीम के जवानों को सैल्युट उन्होंने फरिश्ता बनकर बेहद कठिन हालात में युवक की जान बचाई।

यह भी पढ़ें 👉  इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

हादसे वाली जगह पर स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद था रिहायशी जनता द्वारा फायर सर्विस द्वारा किए गए त्वरित कार्य की प्रशंसा की गई। फायर सर्विस टीम बाद समाप्त रेस्क्यू कार्य कर वापस फायर स्टेशन पर उपस्थित हुवे।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

टीम फायर स्टेशन नैनीताल
1 fsso चंदन राम आर्य
2 Lfm प्रकाश चन्द्र कांडपाल
3 DVR जयप्रकाश आर्य
4 Fm मनोज भट्ट
5 Fm जितेंद्र कुमार
6 Fm राजेंद्र सिंह।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More