चलती कार में युवती से सामूहिक दुराचार नहीं महज छेड़छाड़ हुई – एसएसपी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। बीती रात चलती कार में युवती के अपहरण और गैंगरेप मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामूहिक दुराचार जैसा कोई मामला नहीं है, बल्कि सिर्फ छेड़छाड़ हुई है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेते हुए जल्द खुलासे की बात कही है। 

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

बताते चलें कि बीती रात्री युवती के अपहरण और चलती कार में गैंगरेप का मामला चर्चा में आया था। जिसके बाद से ही पुलिस की प्रशासनिक गतिविधियों को लेकर तमाम तरह के सवाल उठने लगे। अब युवती से गैंगरेप मामले में नया मोड़ आया है। आज इस मामले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस बहुद्देशीय भवन हल्द्वानी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया मामला गैंगरेप का नहीं बल्कि छेड़छाड़ का है। क्षेत्र में कल घटित घटना के सम्बंध में कोतवाली हल्द्वानी में अभियोग पंजीकृत करते हुए इस संबंध में प्रारंभिक पूछताछ एवं जांच के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार और संलिप्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया। शहर के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। साथ ही वाहन का रूट चैक किया जा रहा है। घटना में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है। क्योंकि मामला संवेदनशील है लिहाजा बिना तथ्यों को जांचे एवं परखे अनावश्यक रूप से भ्रांतियां ना फैलाएं। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। विवेचना के तथ्यों के आधार पर सत्यता सामने लाई जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news The girl was not gang-raped but merely molested in a moving car - SSP Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More