हरिद्वार। मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेश भर में बारिश का कहर शुरू हो गया है। जिसका उदाहरण आज हरकी पैड़ी में देखने को मिला, जहां चार लग्जरी गाड़ियां गंगा में बहकर हरकी पैड़ी पहुंच गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह चार गाड़ियां किसी पार्किंग में खड़ी होंगी जहां से गाड़ियां बहकर हरकी पैड़ी पहुंची है।
हरकी पैड़ी में बहकर आई गाड़ियों को देख स्थानीय तैराक इन गाड़ियों की छत पर बैठ गए। इस दौरान युवकों ने खूब मस्ती की। हालांकि उन्होंने ही अपने प्रयास से उन वाहनों को नदी के घाट की तरफ रुख किया, जिसके बाद गाड़ियों को निकाला जा सका। एक लग्जरी कार पुल में आकर फंसी गई, बारिश के बीच ही लोग भारी संख्या में गाड़ी को देखने के लिए जुट गए।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वृहद सभागार में आज ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ” रहा। कार्यक्रम में हल्द्वानी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 40 से अधिक राजकीय, अर्द्धसरकारी एवं प्राइवेट […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता ऋषिकेश। यहां नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना से नाराज लोगों ने उस होटल में तोड़फोड़ कर विरोध जताया, जहां वारदात होने का आरोप है। ऋषिकेश में सामने आए इस शर्मनाक कृत्य में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, होटल प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे […]