श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले गंगोत्री- यमुनोत्री के कपाट  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

उत्तरकाशी। अक्षय तृतीय के अवसर पर आज शनिवार को गंगोत्री- यमुनोत्री के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। गंगोत्री के कपाट 12:35 मिनट पर खोल दिए गए जबकि यमुनोत्री के कपाट 12:41 मिनट पर खुले। मां गंगा की भोगमूर्ति और छड़ी गंगोत्री धाम में विराजमान है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या 

गंगोत्री के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई थी। इसके तहत शुक्रवार को मुखबा से मां गंगा की डोली आर्मी बैंड की धुनों के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई थी। मां गंगा की विदाई के दौरान मुखबा गांव के ग्रामीण भावुक हो गए। शुक्रवार को चारधाम यात्रा औपचारिक रूप से शुरू हुई जबकि यात्रा का विधिवत आगाज शनिवार दोपहर को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुआ। इससे पूर्व शुक्रवार को मां गंगा की भोगमूर्ति को डोली में विराजमान किया गया और मुखबा गांव से डोली को जयकारों के साथ दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर आर्मी बैंड, ढोल दमाऊं और रणसिंगे के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया गया। मुखबा गांव की महिलाओं ने फूल बरसाकर मां गंगा की डोली को विदा किया। इसके बाद तीर्थपुरोहित व श्रद्धालु मां गंगा की डोली के साथ मुखबा से जांगला तक पगडंडी से 7 किमी तक पैदल चलकर गंगोत्री हाईवे पहुंचे। उसके बाद सड़क मार्ग से पैदल भैरो घाटी पहुंचे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: The portals of Gangotri-Yamunotri opened for the devotees Uttarkashi news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

डॉ आशुतोष पंत राज्य महिला आयोग द्वारा पर्यावरण सेवा के लिए सम्मानित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राज्य महिला आयोग द्वारा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के सभागार में महिला सुरक्षा पर संगोष्ठी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय क्षमता संवर्धन के लिए बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मी, विधिक सेवा अधिकारियों को प्रशिक्षित कर मास्टर ट्रेनर बनाने की […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसटीएफ एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने किया नकली दवाइयों के सिंडिकेट का भंडाफोड़

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाजपुर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने उधम सिंह नगर के बाजपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली एलोपैथिक दवाइयों के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान लाखों रुपये की नकली जीवनरक्षक दवाइयां, पैकेजिंग […]

Read More