खुला राज, आरोपी बोला पत्नी ने नहीं दिया खाना तो गुस्से में आकर गंडासे से काट डाला गला  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। हरिद्वार के पथरी थानाक्षेत्र के गांव बुक्कनपुर में हुई पत्नी की हत्या करने वाले पति को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। आरोपी मुस्तकीम वारदात के बाद से ही मौके से फरार होकर पुलिस के डर से गन्ने के खेत में छिपा हुआ था। मृतक महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

बताते चलें कि गुरुवार को गांव बुक्कनपुर निवासी मुस्तकीम ने गृह क्लेश के चलते अपनी पत्नी की गडांसे से गला काट हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी गांव के नजदीक गन्ने के खेतों में जाकर छिप गया था। दिन ढलने के बाद आरोपी मुस्तकीम गन्ने के खेतों से बाहर निकाला और रुड़की भागने की फिराख में बुक्कनपुर तिराहे पर पहुचा। वहां एसएसआई लोकपाल परमार, कांस्टेबल मुकेश चौहान व नारायण राणा ने आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। बीते बुधवार रात को जब पत्नी ने उसे खाना नहीं दिया तो वह गुस्से में पागल हो गया। गुरुवार तड़के उसे गंडासे से पत्नी की हत्या कर दी।आरोपी के बताए स्थान से पुलिस ने खून से सनी कमीज और गंडासा बरामद किया है। मृतक महिला के भाई जामिल पुत्र नफीस निवासी भोकर हेड़ी भोपा मुजफ्फरनगर ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news he slit the wife's throat with a machete so in a fit of anger the accused said that the wife did not give food The secret was exposed Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More