सेंचुरी पेपर मिल की स्टाफ बस अनियंत्रित होकर घुसी वन विभाग की चौकी में, बस में सवार कई लोग हुए चोटिल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआ। सेंचुरी पेपर मिल की बस जिसमें सेंचुरी पेपर मिल के कर्मी मौजूद थे, सुबह-सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें कई लोगों को चोट आई हैं। जिन्हें हल्द्वानी अस्पताल भिजवाया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेंचुरी पेपर मिल की स्टाफ बस हल्द्वानी से मिल कर्मियों को लेकर लालकुआं की तरफ जा रही थी। तभी नेशनल हाईवे 109 पर अनियंत्रित होकर डिपो न0 4 के पास वन विभाग की चौकी में जा घुसी। दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान वन विभाग की चौकी में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। हालांकि वहां खड़ी एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद राह चलते लोगों और स्थानीय लोगों की मदद से बस में मौजूद लोगों को अस्पताल भिजवा दिया गया है। मौके पर सेंचुरी पेपर मिल की एंबुलेंस समेत पेपर मिल प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news lalkuan news many people in the bus were injured The staff bus of Century Paper Mill went uncontrolled and entered the Forest Department outpost Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More