सरकार की पैरवी हेतु उत्तराखण्ड शासन ने उच्च न्यायालय में की अधिवक्ताओं की नई टीम तैनात 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। उत्तराखण्ड सरकार ने आज अपने एक आदेश के बाद अपर महाधिवक्ता, उप-महाधिवक्ता, अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता, स्थायी अधिवक्ता, सहायक शासकीय अधिवक्ता और ब्रीफ होल्डर के पदों पर अधिवक्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी है।अपर सचिव न्याय और अपर विधि परामर्शी सुधीर कुमार के हस्ताक्षरों वाले आदेश के अनुसार अब महाधिवक्ता, मुख्य स्थायी अधिवक्ता और शासकीय अधिवक्ता के साथ लगभग 29 अधिवक्ता सरकार की पैरवी करेंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  "दावो की खुली पोल - ब्यवस्थाएं गोल" केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

विधि विभाग के अपर सचिव सुधीर कुमार ने आज एक पत्र जारी कर उच्च न्यायालय में पैरवी या बहस करने के लिए एक टीम का गठन किया है जिसे राज्यपाल ने भी सहर्ष स्वीकृति दे दी है। पत्र की कॉपी उच्च न्यायालय के महानिबंधक, महालेखाकार लेखा एवं हकदारी, मुख्य सचिव ऊत्तराखण्ड, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री, विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, समस्त सचिव ऊत्तराखण्ड, समस्त जिलाधिकारी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ कोषाधिकारी, मुख्य स्थायी अधिवक्ता, सचिवालय प्रशासन, संबंधित अधिवक्तागण एनआईसीकी गार्ड फ़ाइल को भेजी गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं ड्रग विभाग की संयुक्त कार्यवाही : अनियमितताओं पर पांच प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद कर दवा विक्रय पर रोक  

सरकारी अधिवक्ताओं के पदों पर निम्न नियुक्तियां हुई हैं :

अपर महाधिवक्ता जेपी जोशी, अमरिंदर सिंह,
●उप महाधिवक्ता (सिविल) ममता बिष्ट, के.एन. जोशी, सुनील खेरा
● उप महाधिवक्ता (क्रिमिनल) पुष्पा भट्ट, अमित भट्ट, विनोद कुमार जैमिनी
● अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता पूरन सिंह बिष्ट, पी.सी.बिष्ट, अनिल कुमार डबराल, गंगा सिंह नेगी
● स्थायी अधिवक्ता जगदीश सिंह बिष्ट, इन्द्र पाल कोहली, राजन घिल्डियाल, सुयश पंत, योगेश चंद्र तिवारी
● सहायक शासकीय अधिवक्ता कुलदीप सिंह रावल
● ब्रीफ होल्डर (क्रिमिनल) प्रमोद चंद्र तिवारी, वीरेंद्र सिंह रावत, राकेश कुमार जोशी
● ब्रीफ होल्डर (सिविल) पूजा बंगा, तरुण लखेरा, श्याम सुंदर चौधरी, मोहिंदर सिंह बिष्ट, रमेश चंद्र जोशी, मोहित मौलखी, सचिन मोहन सिंह मेहता एवं अंकुश नेगी ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news The Uttarakhand government has appointed a new team of advocates in the High Court to represent the government Uttarakhand government has appointed a new team of advocates in the High Court Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

छात्र आंदोलन पर सियासी संग्राम : कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर किया पुतला दहन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। दिल्ली में छात्र-युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार (आज) महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी ने बुद्ध पार्क में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर छात्र-युवाओं की आवाज दबाने का आरोप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नगर निगम चर्चित जमीन खरीद मामला : विजिलेंस कोर्ट ने तीनो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। हरिद्वार नगर निगम के चर्चित जमीन खरीद मामले में विजिलेंस कोर्ट ने तीन आरोपियों को बड़ा झटका दिया है।   विशेष न्यायाधीश सतर्कता अधिष्ठान अंजलि बेंजवाल की अदालत ने अभिषेक यादव, सुमन देवी और जितेंद्र कुमार की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। अदालत […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में आज भी राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार (आज) भी राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों […]

Read More