आईजी कुमाऊं की अनूठी पहल “कोशिश एक नई आशा” महिला सुरक्षा और न्याय के लिए थानों में उमड़ी उम्मीद 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
नैनीताल। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के गरिमामयी अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र रिद्धिम अग्रवाल द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए एक अनूठी पहल “कोशिश – एक नई आशा” का आगाज़ किया गया। 
 
आईजी के निर्देशन पर इस विशेष थीम को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से नैनीताल जनपद के समस्त थानों में ‘विशेष थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।
 
आयोजन का मुख्य उद्देश्य रहा महिलाओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना और समाज में सुरक्षा का संदेश देना। आयोजन के दौरान महिला हेल्पलाइन और ऐच्छिक ब्यूरो में लंबित मामलों को प्राथमिकता दी गई।अधिकारियों ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए मौके पर ही निस्तारण किया।
 
थाना दिवस के दौरान केवल शिकायतों का समाधान ही नहीं किया गया, बल्कि उपस्थित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक भी करते हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत जानकारी साझा की गई:
 
▫️ घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न के खिलाफ कानूनी प्रावधान।
▫️ साइबर अपराधों से बचाव के तरीके।
▫️ महिला सहायता हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता।
▫️छेड़छाड़ व अन्य अपराधों पर तत्काल रिपोर्ट करने की प्रक्रिया।
 
अभियान के दौरान जनपद एवं तहसील स्तर के पुलिस अधिकारीयों ने अपने-अपने क्षेत्रों के थानों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को सुना और स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा नैनीताल पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी शिकायत पर निष्पक्ष व त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Hope surged in police stations for women's safety and justice IG Kumaon's unique initiative "Koshish Ek Nayi Asha" IG Kumaon's unique initiative "Koshish Ek Nayi Asha" Hope surged in police stations for women's safety and justice nainital news uttarakhand news Uttarakhand Police News आईजी कुमाऊं की अनूठी पहल "कोशिश एक नई आशा" उत्तराखण्ड न्यूज उत्तराखण्ड पुलिस न्यूज नैनीताल न्यूज महिला सुरक्षा और न्याय के लिए थानों में उमड़ी उम्मीद

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More