हरिद्वार। युवती को परेशान करने के मामले में पूछताछ के लिए बुलाए गए युवक ने पुलिस चौकी के शौचालय में जहर गटक लिया। युवक को गंभीर हालत में हरिद्वार के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार के लक्सर कस्बा चौकी क्षेत्र की एक युवती ने रविवार सुबह परिजनों के साथ पुलिस को तहरीर देकर बताया कि परिचित युवक प्रशांत निवासी शेखपुरी उससे प्यार करने की बात कहकर शादी का दबाव डाल रहा है। जबकि युवक पहले से शादीशुदा है और उसका तीन साल का बेटा भी है। युवती के शादी से मना करने पर वह उसे परेशान कर रहा है। पुलिस ने आरोपी को चौकी बुलवाया और पूछताछ की। इस दौरान युवक लघुशंका का बहाना बनाकर चौकी के शौचालय में गया और अपने साथ लाए जहर को गटक लिया। बाहर आने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस उसे कस्बे के एक नर्सिंग होम ले गई, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। हरिद्वार के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लक्सर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि युवक ने घबराकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ख़बर शेयर करें – ‘खबर सच है’ के लिए संवाददाता संदीप बिष्ट हल्द्वानी। संस्कृत सप्ताह के द्वितीय दिवस के अवसर पर श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सनातन संस्कृति की परंपराओं और संस्कृत श्लोकों के साथ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के स्वागत से […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बीते […]