होटल ताज को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने शुरू की ममाले की जांच  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित होटल ताज को फोन पर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस के अनुसार,फोन करने वाले शख्स ने धमकी भरे कॉल में दावा किया कि दो पाकिस्तानी मुंबई पहुंचेंगे और ऐतिहासिक ताज होटल को उड़ा देंगे। फोन करने वाले ने अपना नाम मुकेश सिंह बताया। हालांकि, एक जांच से पता चला कि उसका असली नाम जगदंबा प्रसाद सिंह है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा का रहने वाला 35 वर्षीय व्यक्ति है, और वर्तमान में मुंबई के सांताक्रूज इलाके में रहता है। मुंबई पुलिस ने ममाले में जांच शुरू कर दी है।


बताते चलें कि इससे पहले साल 2008 में 26 नवंबर को मुंबई में होटल ताज पर आतंकी हमला हो चुका है। इस आतंकी हमले में 166 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। होटल ताज पर हुए इस हमले ने भारत और पाकिस्तान को युद्ध के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया था। मुंबई हमले में आतंकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा लिया गया था। जिसके बाद जांच एजेंसियों की पूछताछ में पता चला था कि होटल ताज पर हुए आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले आतंकी संगठनों का हाथ था। जिसके बाद अजमल कसाब को 21 सितंबर, 2012 को फांसी दी गई थी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Maharashtra news police started investigation Threat to blow up Hotel Taj received

More Stories

महाराष्ट्र

विमान में बम की सूचना पर कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो विमान की नागपुर में इमरजेंसी लेंडिंग   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नागपुर। कोच्चि से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान को बम की सूचना मिलने के बाद नागपुर में लैंड किया गया है। बताया जा रहा है कि विमान में बम के रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद विमान को नागपुर में उतारा गया […]

Read More
महाराष्ट्र

मुंब्रा स्टेशन के पास दर्दनाक हादसे में पांच यात्रियों की मौत के साथ कई अन्य हुए घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता   मुंबई। थाने जिले के मुंब्रा स्टेशन के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में कम से कम पांच यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से कसारा जा रही लोकल ट्रेन से 10 से […]

Read More
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का आज सुबह हुआ निधन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता मुंबई। शिवसेना के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे मनोहर जोशी का आज सुबह निधन हो गया। बुधवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 86 साल के थे। मनोहर जोशी का अंतिम संस्कार मुंबई […]

Read More