मुंब्रा स्टेशन के पास दर्दनाक हादसे में पांच यात्रियों की मौत के साथ कई अन्य हुए घायल 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
मुंबई। थाने जिले के मुंब्रा स्टेशन के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में कम से कम पांच यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से कसारा जा रही लोकल ट्रेन से 10 से 12 यात्रियों के गिरने की आशंका जताई जा रही है।
 
रेलवे अधिकारियों के अनुसार अत्यधिक भीड़ के कारण यात्री डिब्बों के दरवाजों से लटककर यात्रा कर रहे थे।  इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से कई लोग पटरियों पर गिर गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए कलवा अस्पताल ले जाया गया, जहां पांच यात्रियों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। 
 
रेलवे प्रशासन ने जानकारी देते हुए कहा कि अत्यधिक भीड़ के चलते यह हादसा हुआ। घटना के समय ट्रेन थाने के कसारा क्षेत्र की ओर जा रही थी। पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 9:30 बजे मुंब्रा स्टेशन के पास हुआ। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और यात्रियों से अपील की है कि वे सावधानीपूर्वक यात्रा करें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news five passengers died Five passengers died and many others were injured in a tragic accident near Mumbra station many others were injured mumbai news Tragic accident near Mumbra station कई अन्य घायल दुर्घटना न्यूज पांच यात्रियों की मौत मुंबई न्यूज मुंब्रा स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा

More Stories

महाराष्ट्र

180 लड़कियों का यौन उत्पीड़न और 350 आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मास्टरमाइंड सहित दो लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता महाराष्ट्र। यहां अमरावती जिले के परतवाड़ा में बीते महीने पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवक को नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने और उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप में गिरफ्तार किया था। अयान अहमद पर 180 लड़कियों के यौन उत्पीड़न के साथ 350 आपत्तिजनक वीडियो […]

Read More
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का प्लेन क्रैश होने से निधन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मंगलवार को विमान क्रैश होने के दौरान मौत हो गई। अजित पवार मुंबई में कैबिनेट बैठक में शामिल होने के बाद एक निजी कंपनी के चार्टर्ड विमान से बारामती के लिए रवाना हुए थे। विमान हादसे में कुल […]

Read More
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के मालेगांव में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए है   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   मालेगांव। महाराष्ट्र के मालेगांव-मनमाड रोड पर मालेगांव तालुका के वरहाने गांव के पास सोमवार (आज) सुबह करीब तीन बजे के आसपास एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा पुणे से आ रही एक ट्रैवल्स बस […]

Read More