महाराष्ट्र के मालेगांव में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए है   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

मालेगांव। महाराष्ट्र के मालेगांव-मनमाड रोड पर मालेगांव तालुका के वरहाने गांव के पास सोमवार (आज) सुबह करीब तीन बजे के आसपास एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा पुणे से आ रही एक ट्रैवल्स बस और एक पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। 

 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन सीधे ट्रैवल्स बस में घुस गया।बस में सवार कई यात्री सीटों के बीच फंस गए, जबकि कुछ यात्री टक्कर के झटके से नीचे गिर पड़े। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 
करीब 20 से ज्यादा यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए मालेगांव के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मालेगांव-मनमाड रोड पर यातायात प्रभावित रहा। 
 
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार या झपकी आने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इससे पहले, 14 जनवरी को पुणे स्थित पिंपरी-चिंचवड़ शहर के कालेवाड़ी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ था। इस हादसे में दो सगी बहनों की मौके पर मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान ऋतुजा पांडुरंग शिंदे (24) और नेहा पांडुरंग शिंदे (20) के रूप में हुई थी। दोनों पुणे के पुनावले इलाके की रहने वाली थीं।

यह भी पढ़ें 👉  छह वर्षीय दो बच्चों की खाली प्लॉट में भरे पानी में डूबने से मौत 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Four people killed in the accident Four people were killed and more than 20 were injured in a horrific road accident in Malegaon Maharashtra Horrific road accident in Malegaon Maharashtra Maharashtra news Malegaon News More than 20 people injured in the accident दुर्घटना न्यूज दुर्घटना में 20 से अधिक लोग घायल हुए है महाराष्ट्र के मालेगांव में एक भीषण सड़क हादसा महाराष्ट्र न्यूज मालेगांव न्यूज हादसे में चार लोगों की मौत

More Stories

महाराष्ट्र

180 लड़कियों का यौन उत्पीड़न और 350 आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मास्टरमाइंड सहित दो लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता महाराष्ट्र। यहां अमरावती जिले के परतवाड़ा में बीते महीने पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवक को नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने और उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप में गिरफ्तार किया था। अयान अहमद पर 180 लड़कियों के यौन उत्पीड़न के साथ 350 आपत्तिजनक वीडियो […]

Read More
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का प्लेन क्रैश होने से निधन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मंगलवार को विमान क्रैश होने के दौरान मौत हो गई। अजित पवार मुंबई में कैबिनेट बैठक में शामिल होने के बाद एक निजी कंपनी के चार्टर्ड विमान से बारामती के लिए रवाना हुए थे। विमान हादसे में कुल […]

Read More
महाराष्ट्र

देर रात नवीं मुंबई के वाशी इलाके में आग लगने से चार लोगों की मौत व दस लोग झुलसने से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता महाराष्ट्र। सोमवार देर रात नवी मुंबई के वाशी इलाके के सेक्टर-14 स्थित एमजीएम कॉम्प्लेक्स के रहेजा रेजीडेंसी में आग लगनेसे बड़ा हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार, आग रात करीब साढ़े 12 बजे इमारत की 10वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी, जो देखते ही देखते […]

Read More