देर रात नवीं मुंबई के वाशी इलाके में आग लगने से चार लोगों की मौत व दस लोग झुलसने से घायल  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

महाराष्ट्र। सोमवार देर रात नवी मुंबई के वाशी इलाके के सेक्टर-14 स्थित एमजीएम कॉम्प्लेक्स के रहेजा रेजीडेंसी में आग लगनेसे बड़ा हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार, आग रात करीब साढ़े 12 बजे इमारत की 10वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी, जो देखते ही देखते 11वीं और 12वीं मंजिल तक फैल गई।

 

इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं, एक पुरुष और छह साल की बच्ची शामिल हैं, जबकि 10 अन्य लोग झुलसकर घायल हो गए। घायलों को वाशी के दो अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां और करीब 40 फायरमैन मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार सुबह करीब चार बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: four people died and ten people were injured due to burns four people died due to burns Late night fire broke out in Vashi area of ​​Navi Mumbai Maharashtra news Navi Mumbai News ten people were injured due to burns जलने से चार लोगों की मौत दस लोग झुलसने से घायल देर रात नवीं मुंबई के वाशी इलाके में लगी आग नवी मुंबई न्यूज महाराष्ट्र न्यूज

More Stories

महाराष्ट्र

180 लड़कियों का यौन उत्पीड़न और 350 आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मास्टरमाइंड सहित दो लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता महाराष्ट्र। यहां अमरावती जिले के परतवाड़ा में बीते महीने पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवक को नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने और उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप में गिरफ्तार किया था। अयान अहमद पर 180 लड़कियों के यौन उत्पीड़न के साथ 350 आपत्तिजनक वीडियो […]

Read More
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का प्लेन क्रैश होने से निधन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मंगलवार को विमान क्रैश होने के दौरान मौत हो गई। अजित पवार मुंबई में कैबिनेट बैठक में शामिल होने के बाद एक निजी कंपनी के चार्टर्ड विमान से बारामती के लिए रवाना हुए थे। विमान हादसे में कुल […]

Read More
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के मालेगांव में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए है   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   मालेगांव। महाराष्ट्र के मालेगांव-मनमाड रोड पर मालेगांव तालुका के वरहाने गांव के पास सोमवार (आज) सुबह करीब तीन बजे के आसपास एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा पुणे से आ रही एक ट्रैवल्स बस […]

Read More