टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने से गोदाम में सो रहे तीन कर्मचारियों की जलकर हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां कालाढूंगी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में दीपावली की रात भीषण आग लगने से टेंट हाउस के गोदाम में सो रहे तीन कर्मचारियों की जलकर मौत हो गयी। साथ ही टेंट हाउस का सारा सामान भी जलकर राख हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

एसपी सिटी हरबंस सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 12:00 बजे के आसपास की है। हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई। टेंट हाउस के गोदाम में तीन कर्मचारी सो रहे थे आग लगने के बाद कर्मचारी वहां से भाग नहीं पाये। जिसके चलते मौके पर ही तीनो की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की छह गाड़ियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में रखा टेंट हाउस का सारा सामान भी जलकर खाक हो गया। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि घटना के बाद कमरे में छह लोग सोए हुए थे। आग लगने के बाद कमरे में लोगों को उठाने का प्रयास किया गया। यह सभी कुमाऊं टेंट हाउस के कर्मचारी थे। इनमें उत्तर प्रदेश के रहने वाले सुमेन, लापता प्रसाद, नीरज व उत्तराखंड के रामनगर के रवींद्र कुमार व कृष्णा, नैनीताल के धारी के रोहित पुरी थे। बताया कि इस अग्निकांड में कृष्णा, रोहित व रवींद्र की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Three employees sleeping in the warehouse burnt to death due to fire in the tent house warehouse Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली और हरिद्वार के बीच तीन से छह सितंबर तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन का रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। इससे जन्माष्टमी पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूलों की मनमानी पर प्रशासनिक शिकंजा: 39 लाख लौटे, टीसी शुल्क हुआ सिर्फ 1 रुपया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों से नियम विरुद्ध शुल्क वसूली के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद अब अप्रैल 2026 के दौरान हुई जांच के बाद कार्रवाई का असर दिखने लगा है।46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से वसूली गई 39 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; बोले- मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रहा रोजगार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और […]

Read More