कार और बाइक की भिड़ंत में तीन लोगों की हुई मौत, छह लोग हुए घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां स्टेट हाईवे स्थित गांव नमूना के समीप मारुति वैन और बाइक सवार के बीच जोदरदर भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि मारुति वैन में सवार छह लोग घायल हो गए। दर्दनाक हादसा गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार बाजपुर की और आ रहा था। जबकि मारुती वैन हल्द्वानी की ओर, इस दौरान दोनों आमने सामने आ गए। हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वैन में सवार छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर  पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घायलों की पहचान ममता, वंदना, राकेश, अनारवती, रोहित और अमन के रूप में हुई है। सभी महेशपुरा के निवासी बताए जा रहे हैं। जबकि मृतकों की पहचान रिफाकत अलि (25), सराफत अलि (62) और सुमित (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Haldwani news six people were injured in the collision between car and bike three people died Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पौड़ी निवासी युवक को बस से उतरते ही अज्ञात ने चाकू घोंप दिया। घटना के बाद घायल के बैग से चार लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं।   पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग […]

Read More
उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More