पंजा लड़ाने को लेकर भिड़े पर्यटक, पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में एक गेस्ट हाउस में रुके पर्यटकों का आपस में पंजा लड़ाने को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद वह आपस में ही मारपीट पर उतारू हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डायल 112 सेवा के माध्यम से थाना तल्लीताल पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग आनंद गेस्ट हाउस तल्लीताल में रुके हैं और आपस में मारपीट कर रहे हैं। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि सब आपस में बैठकर शराब पी रहे थे और इसके बाद आपस में पंजा लड़ाने को लेकर उनका लड़ाई- झगड़ा शुरू हो गया। पुलिस ने झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया तो वे नहीं माने। जिस पर पुलिस सभी को थाने लाई और थाने में भी उक्त लोग और अधिक उत्तेजित होकर लड़ने लगे, जिस पर पुलिस ने सभी को धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश किया। तल्लीताल थाना अध्यक्ष रोहिताश सागर ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर अंकित मिश्रा पुत्र जयप्रकाश मिश्रा निवासी भादपरानी जिला देवरिया उत्तर प्रदेश और प्रकाश गुप्ता पुत्र वर्मेश्वर प्रसाद गुप्ता निवासी वेरिया थाना बेरिया जिला बलिया उत्तर प्रदेश, रत्नेश कुमार सिंह पुत्र हरेंद्र सिंह निवासी इंग्लिशिया छिब्बी थाना गदबार जिला बलिया, भरत यादव पुत्र सुरेश कुमार निवासी भेकली थाना कोसली जिला रेवाड़ी हरियाणा, अभिषेक पुत्र सुनील कुमार वर्ष निवासी मुस्सेपुर थाना जातुसाना जिला रेवाड़ी हरियाणा, परशंजित पुत्र भीम सिंह वर्ष निवासी नकदल पठानी थाना जातूसाना जिला रेवाड़ी हरियाणा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। इस दौरान उपनिरीक्षक श्याम सिंह बोरा थाना तल्लीताल चीता मोबाइल शिवराज राणा, आरक्षी पुष्कर रौतेला, आरक्षी अनूप सिंह, आरक्षी चालक नरेंद्र राणा आदि पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news nainital news police arrested and presented in court Tourists clashed over claw fighting Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More