गरमपानी- भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा, भीषण टक्कर के बाद बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां गरमपानी- भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक बुलेट में सवार थे और भवाली से अल्मोड़ा की ओर जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

प्राप्त समाचार के मुताबिक गरमपानी- भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के पाडली के पास हल्द्वानी से अल्मोड़ा की तरफ जा रही बाइक तथा मुनस्यारी से हल्द्वानी की तरफ आ रही बोलोरो की आपस मे जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद बाइक सवार वाहन समेत 50 मीटर दूर तक सड़क में जा गिरे। घटना के बाद दोनो बाइक सवार सालिक अहमद पुत्र मुमताज अहमद निवासी ग्राम आजादपुर लालकुआं उम्र 39 वर्ष तथा ओमकार सिंह पुत्र भोपाल सिंह निवासी राजीव नगर बंगाली बस्ती लालकुआं उम्र 33 वर्ष सड़क पर आधे घण्टे तक अचेत अवस्था मे पड़े रहे जिसके चलते हाईवे के दोनों तरफ 3 किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही खैरना चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार एवं भवाली थानाध्यक्ष उमेश कुमार मलिक भी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और जाम खुलवाने के साथ ही दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना भेजा। खैरना चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार ने बताया कि दोनों मृतको की पहचान कर दी गयी है, घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी है, पंचनामे की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। घटना होने के असल कारणो का पता लगाया जा रहा है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news nainital news Tragic accident happened on Garampani-Bhowali National Highway two bike riders died after a horrific collision Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More