ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से स्कूटी सवार शिक्षक पिता और दो बच्चों की दर्दनाक मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां भोगपुर थाना क्षेत्र में खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से सुबह स्कूल जाते समय स्कूटी सवार पिता और दो बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हॉस्पिटल के बाहर जमकर हंगामा किया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित टांडा भागमल गांव के पास शिक्षक कृष्णपाल अपने दोनों बच्चों को स्कूटी पर लेकर स्कूल जा रहे थे। तभी सामने आ रही एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में कृष्णपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे और घायल दोनो बच्चो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर के चिकित्सकों ने दोनों बच्चो को भी मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से मामले की जानकारी जुटाई। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनके गांव में रोजाना अवैध खनन हो रहा है। जिसके चलते ट्रैक्टर ट्रॉली, डंपर जैसे बड़े वाहन गांव से होकर गुजरते हैं कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं होती। कार्रवाई ना होने के कारण आज इतना बड़ा हादसा हो गया है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि अवैध खनन पर प्रतिबंध लगाया जाए। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news haridwar news Tragic death of scooty rider teacher father and two children after being hit by tractor-trolley Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

विवाद के बाद खूनी वारदात : पत्नी की हत्या कर कमरे में बैठा रहा पति, मौके से गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   Bloody incident following a dispute: Husband kills wife and sits in the room; arrested at the scene   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। देहरादून के डालनवाला में पति ने चापड़ से कई वार कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी कमरे में ही बैठा रहा। पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

एडवोकेट चंदन सिंह मेहता की दमदार पैरवी : पॉक्सो और मारपीट के आरोपों से भाई-बहन दोषमुक्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। एफआईआर संख्या 02/2023 से जुड़े पॉक्सो एवं मारपीट के मामले में अभियुक्त पक्ष की ओर से अधिवक्ता चंदन सिंह मेहता की प्रभावी पैरवी पर एफटीसी पॉक्सो एक्ट, नैनीताल के माननीय न्यायाधीश सुधीर तोमर, एचजेएस की अदालत ने सगे भाई-बहन को दोषमुक्त कर दिया।  […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड के सदस्य की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण को लेकर अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया जागरूक   हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशों के क्रम में बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण विषय पर महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन […]

Read More