इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय  में आयोजित हुआ दो दिवसीय चंद्रयान उत्सव  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के तत्वाधान में दो दिवसीय चंद्रयान उत्सव आयोजित किया गया। चंद्रयान उत्सव के प्रथम दिवस सोमवार (कल) 11 सितंबर 2023 को विभाग की स्नातकोत्तर स्तर की छात्राओं द्वारा पीपीटी के माध्यम से चंद्रयान-3 की पूर्व एवं वर्तमान यात्रा का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसी क्रम में उत्सव के द्वितीय दिवस मंगलवार (आज) विभाग की स्नातक स्तर की छात्राओं द्वारा चंद्रयान-3 से संबंधित समस्त जानकारी का कोलाज के माध्यम से भी प्रस्तुतीकरण किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  लंबे इंतजार के बाद अब धामी सरकार ने राज्य के पेंशनरों के महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी कर दी बड़ी राहत 

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि चंद्रयान 3 हमारे देश की बहुत बड़ी उपलब्धि है। विज्ञान की छात्राएं होने के कारण छात्रों को इस प्रकार की उपलब्धि के क्षेत्र में अपने रोजगार के अवसर तलाशने चाहिए। विभाग प्रभारी हेमलता धर्मशक्तु एवं प्राध्यापक राजेश चौनवाल द्वारा छात्राओं को चंद्रयान-3 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया गया। आयोजित उत्सव में डीएसबी केंपस नैनीताल के भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर रमेश चंद्र, रसायन विज्ञान प्रभारी डॉक्टर तनुजा बिष्ट, डॉक्टर शरद चंद्र मिश्रा एवं डॉक्टर रितु सिंह उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Two day chandrayaan utsav Two-day Chandrayaan Utsav organized at Indira Priyadarshini Government Post Graduate Women's Commerce College Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया जाएगा श्री गुरु नानक देव जी का 556 वाँ प्रकाश पर्व

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व काफी श्रद्धा और आस्था  के साथ आगमी 5 नवंबर को विशाल कीर्तन दरबार के साथ बनाया जाएगा।    गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि इस […]

Read More
उत्तराखण्ड

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही सरकारी शिक्षका की जलने से मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। यहां कौशल्या इन्क्लेव फेज 2 निवासी सरकारी शिक्षका की आज सुबह लगभग साढ़े 10 बजे की जलकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों और पड़ोसियों के अनुसार यह घटना आत्महत्या नहीं बल्कि आरोपी द्वारा जलाकर की गईं हत्या है। कौशल्या इन्क्लेव कॉलोनी के अध्यक्ष सुरेंद्र गंगवार से […]

Read More
उत्तराखण्ड

पेपर लीक प्रकरण : सीबीआई ने शुरू की कार्रवाई 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में हाल ही में हुए पेपर लीक प्रकरण में सीबीआई ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में देर रात मुकदमा दर्ज किया गया और खालिद, सुमन, साबिया और हीना को आरोपी बनाया गया है। यह मामला देहरादून एसीबी शाखा में नकल विरोधी कानून के तहत […]

Read More