दो अलग -अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां दो अलग -अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहला हादसा गौलापार क्षेत्र के देवला मल्ला कुंवरपुर में हुआ, जहां तुषार टेंट हाउस के सामने दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के आगे के हिस्से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

हादसे में एक बाइक पर सवार चंदन बिष्ट (35) निवासी पश्चिमीखेड़ा और हरीश बृजवासी (32) निवासी गोविंदग्राम गौलापार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक चला रहे पवनेश कुलोरा(25) निवासी दौलतपुर भी चोटिल हो गया। हादसे के बाद तीनों को पुलिस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) पहुंचाया गया।लेकिन रास्ते में ही हरीश ने दम तोड़ दिया, जबकि हालत गंभीर होने पर चंदन और पवनेश को निजी अस्पताल रेफर किया गया। दुर्भाग्यवश, रास्ते में चंदन की भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

दूसरा हादसा नैनीताल हाईवे स्थित गुलाबघाटी में भद्यूनी मोड़ के पास हुआ। यहां एक बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर से टकरा गई। हादसे में बाइक के पीछे बैठा ऋषभ गैड़ा (19) नीचे खाई में जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाइक चला रहे उसके दोस्त को सिर में चोटें आई हैं। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने दोनों मामलों में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Road Accident three people died tragically Three people died tragically in two separate road accidents two separate road accidents uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज तीन लोगों की दर्दनाक मौत दो अलग -अलग सड़क हादसे सड़क दुर्घटना हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पौड़ी निवासी युवक को बस से उतरते ही अज्ञात ने चाकू घोंप दिया। घटना के बाद घायल के बैग से चार लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं।   पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग […]

Read More
उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More