देहरादून-रुड़की मार्ग पर तीन स्कूली छात्रो की रोडवेज बस की चपेट में आने से दो छात्रों की मौत तीसरा गंभीर घायल 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
रुड़की। जिले के रुड़की में बुधवार दोपहर देहरादून-रुड़की मार्ग पर रामपुर गांव के पास तीन स्कूली छात्रो की रोडवेज बस की चपेट में आने से दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने हादसे की भयावहता को साफ दिखा दिया।
 
जानकारी के अनुसार तीनों छात्र बीएसएम इंटर कॉलेज में पढ़ते थे और स्कूल की छुट्टी के बाद बाइक से घर लौट रहे थे।रास्ते में उन्होंने एक टेंपो को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी सामने से आ रही देहरादून डिपो की रोडवेज बस से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक हवा में उछल गई और तीनों छात्र सड़क पर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा, लेकिन दो छात्रों ने दम तोड़ दिया। तीसरे घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
 
हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां बच्चों के शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय तेलूराम उर्फ सूरज पुत्र गुलाब सिंह निवासी सालियर सहलापुर और 17 वर्षीय अमित पुत्र रिंकू निवासी नन्हेड़ा अनंतपुर थाना भगवानपुर के रूप में हुई है। घायल छात्र 17 वर्षीय सोनी पुत्र सुनील निवासी नन्हेड़ा अनंतपुर बताया गया है।
 
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने हादसे के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Dehradun-Roorkee Road Roorkee News Three school students were hit by a roadways bus Three school students were hit by a roadways bus on the Dehradun-Roorkee road two died and the third was seriously injured two died and the third was seriously injured. Uttarakhand News उत्तराखण्ड न्यूज तीन स्कूली छात्र आये रोडवेज बस की चपेट में दुर्घटना न्यूज देहरादून-रुड़की मार्ग दो छात्रों की मौत तीसरा गंभीर घायल रुड़की न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More