अनियंत्रित बाइक गिरी गहरी खाई में, बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

भवाली। हल्द्वानी-भवाली नेशनल हाइवे में भूमियाधार क्षेत्र में एक बाइक के अनियंत्रित होकर 60 फिट गहरी खाई में गिरने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रख दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी-भवाली नेशनल हाइवे भूमियाधार के पास खुपी डांट क्षेत्र में भैंसियाछाना ब्लॉक कनारी छीना जिला अल्मोड़ा निवासी 35 वर्षीय पूरन सिंह पुत्र दिवान सिंह व राजेन्द्र सिंह पुत्र दिवान सिंह अपनी बाइक संख्या यूके 04 एएम 0531 अपाची से हल्द्वानी की तरफ जा रहे थे, इस बीच सामने से आती बस से बचने के चलते उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसके चलते युवक बाइक सहित 60 फिट गहरी खाई में जा गिरे और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस को घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनों को खाई से रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां दूसरे युवक को भी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पंचनामे की कार्यवाही के बाद मोर्चरी में रखने के साथ ही यूवकों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

भवाली के प्रभारी थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह सागर ने बताया की शवों को मोर्चरी में रख दिया गया है। पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news nainital news two youths riding the bike died Uncontrolled bike fell into a deep ditch Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More