अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बाइक, दो की मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

उत्तरकाशी। यहां यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी डाबरकोट के निकट एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बाइक सवार राना चट्टी से बडकोट की तरफ आ रहे थे। तभी वह हादसे का शिकार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

रविवार सुबह यमुनोत्री हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवार कुनसाला निवासी कुलदीप सिंह राणा की बडकोट में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरा राना गांव निवासी सोहन सिंह चौहान के हायर सेंटर ले जाते समय मौत हो गई।

थानाध्यक्ष बड़कोट गजेंद्र दत्त बहुगुणा ने बताया कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी ओजारी के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस द्वारा दोनों घायलों को खाई से निकालकर एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट लाया गया। जहां उपचार के दौरान कुलदीप (35) पुत्र मनमोहन सिंह राणा, ग्राम कुंसाला तहसील बड़कोट उत्तरकाशी ने दम तोड़ दिया। दूसरे गंभीर घायल सोहन सिंह (40) पुत्र नत्थी सिंह चौहान ग्राम राना तहसील बड़कोट उत्तरकाशी को प्राथमिक उपचार के बाद हालत को गंभीर हायर सेंटर रेफर किया गया। सोहन ने देहरादून जाते समय बर्निगाड़ के आसपास दम तोड़ दिया। जिसे पीएचसी डामटा के चिकित्सकों ने मृत घोषित किया है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news two died Uncontrolled bike fell into a deep gorge Uttarkashi news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More