ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत दो माह में पुलिस ने बरामद किए 90 फीसदी से अधिक लापता लोग  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के निर्देशानुसार गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरूषों की तलाश एवं पुनर्वास हेत प्रदेश में एक सितंबर 2023 से 31 अक्टूबर 2023 तक दो माह का ऑपरेशन स्माइल अभियान चलाया जा रहा है।

आज पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा ऑपरेशन स्माइल अभियान तथा प्रदेश में गुमशुदा बच्चों, महिला व पुरूषों की समीक्षा की गयी। समीक्षा में पाया कि प्रदेश में विगत 23 वर्षों (वर्ष 2000 से 31 अक्टूबर 2023 तक) में कुल बालक- 5662, बालिका – 4896, महिला – 12701 व पुरूष – 13784 गुमशुदा हुये, जिनमें से बालक-5437 (96%), बालिका – 4705 (96%), महिला-11399 (90%) व पुरूष – 11174 (81%) को बरामद किया गया। उक्त अभियान में गुमशुदाओं को तलाश करने हेतु जनपद देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल में चार टीम, शेष जनपदों व रेलवेज में एक टीम (कुल 26 टीम) का गठन किया गया। प्रत्येक टीम में उपनिरीक्षक -1, आरक्षी-4 को नियुक्त किया गया। अभियान जनपद के ऐसे स्थान जहां गुमशुदाओं के मिलने की सम्भावना अधिक है, जैसे शेल्टर होम्स/ढाबे/कारखाने/बस अड्डे/रेलवे स्टेशन/धार्मिक स्थानों/आश्रमों आदि में अभियान में चलाया जा रहा है। यदि गुमशुदा के किसी अन्य राज्य में मिलने की सूचना प्राप्त होती है, तो तत्काल टीम भेजकर गुमशुदा को बरामद किये जाने का प्रयास किया जा रहा है। गुमशुदाओं का मिलान प्रदेश/सीमावर्ती राज्यों में बरामद लावारिस शवों से भी किया जा रहा है। उक्त के अतिरिक्त गुमशुदाओं को तलाश किये जाने हेतु पुलिस मुख्यालय स्तर पर प्रत्येक माह समीक्षा की जाती है तथा गुमशुदाओं को तलाश किये जाने हेतु समय-समय पर दिशा-निर्देश निर्गत किये जाते हैं।ऑपरेशन स्माइल में कुल 568 गुमशुदाओं को बरामद किया जा चुका है। बरामद गुमशुदाओं में से उत्तराखण्ड राज्य के पंजीकृत बालक-07, बालिका-27, पुरूष-213 व महिला-283 व 38 अपंजीकृत गुमशुदाओं को बरामद किया गया है। इस अभियान में वर्ष 2015 से वर्ष 2021 तक बालक- 1578, बालिका – 643, महिला-604 व पुरूष – 430 (कुल- 3255 गुमशुदा ) को बरामद किया गया है। इस प्रकार ऑपरेशन स्माइल में अब तक कुल 3823 गुमशुदाओं को बरामद किया गया है। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा ऑपरेशन स्माइल में अधिक से अधिक गुमशुदाओं को तलाश किये जाने हेतु समस्त जनपदों को निर्देशित किया गया है। गुमशुदाओं को तलाश किये जाने हेतु सर्व सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news police recovered more than 90 percent of missing people in two months Under Operation Smile campaign Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More