स्थानीय क्षेत्रवासियों के संचालन में राज्य सरकार ब्रांडेड डेयरी प्रोडक्ट्स की तर्ज अब प्रदेश में भी 500 आंचल मिल्क कैफे बनाएगी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तराखंड में आंचल दूध से बनने वाले उच्च गुणवत्ता युक्त उत्पादों की मार्केटिंग के लिए राज्य सरकार ब्रांडेड डेयरी प्रोडक्ट्स की तर्ज अब प्रदेश में 500आंचल मिल्क कैफे बनाएगी इसी क्रम में तराई में बसे जनपद ऊधमसिंहनगर, देहरादून, नैनीताल व हरिद्वार में अत्याधुनिक तरीके से आंचल का मिल्क कैफे तैयार किए जा रहे हैं। आँचल मिल्क कैफे का संचालन स्थानीय क्षेत्रवासियों द्वारा किया जाएगा। इससे एक तरफ जहां स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा वहीं दूसरी तरफ दुग्ध उत्पादक भी आर्थिक रूप से सशक्त होंगे और डेयरी विभाग को मिल्क कैफे के जरिए होने वाली आय से किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि आँचल मिल्क कैफे के माध्यम से उत्तराखंड का डेयरी विभाग उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्यवर्द्धक उत्तम दुग्ध उत्पाद उपलब्ध करवाएगा, वो भी ब्रांडेड डेयरी प्रोडक्ट्स के मूल्यों की तुलना में कम दामों पर होगा। फिलहाल राज्य सरकार ने वर्ष 2025 तक राज्य में 500 आंचल मिल्क कैफे बनाने का लक्ष्य रखा है और प्रथम चरण में राज्य के देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जिले में आंचल दूध से बने उत्पादों की मार्केटिंग के लिए इस तरह के आंचल कैफे खोले जाएंगे। अमूल, मदर डेयरी और आनंदा डेयरी की तर्ज पर राज्य में आंचल ब्रांड के दूध,पनीर,लस्सी,दही,आइसक्रीम, घी और मक्खन जैसे उत्पादों को खुले बाजार में अच्छी गुणवत्ता के साथ ब्रांडेड प्रोडक्ट्स को टक्कर देते हुए राज्य का दुग्ध विकास विभाग अब मिल्क कैफे के माध्यम से खुले बाजार में कंपटीशन के लिए भी तैयार है। दरअसल बीते वर्ष पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दुग्ध विकास विभाग ने देहरादून में एक आंचल मिल्क कैफे खोला था, जिसकी सफलता के बाद अब राज्य के देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल जनपद में आंचल मिल्क कैफे खोले जा रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news the state government will now set up 500 Anchal Milk Cafes in the state on the lines of branded dairy products Under the operation of the local residents Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More