जाम के झाम से निजात को कालू सिद्ध बाबा मंदिर के पास बनेगा अंडरपास  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी।  शहर को जाम के झाम से निजात दिलाने की कवायद शुरू हो चुकी है। पुलिस और प्रशासन शहर के नागरिकों की सहुलियत को लेकर नए आयाम ढूंढ रहे हैं जिसके चलते प्राथमिक चरण में कालू सिद्ध बाबा के मंदिर से बाजार जाने को लेकर एक अंडरपास बनाने की योजना पर शीघ्र काम चालू होगा।

कुमाऊं आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि इस अंडरपास से काफी हद तक लोगों को फायदा होगा और यहां लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। करीब 95 लाख रूपए में ये अंडरपास बनाया जाएगा और इसका सर्वे कार्य चल रहा है कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा योजना तैयार की गई है जहां कालू सिद्ध मंदिर के पास करीब 95 लाख रुपए की लागत से अंडरपास बनाने की कार्य योजना है जिससे हल्द्वानी नैनीताल मार्ग पर लगने वाले जाम से निजात मिल सके और अंडरपास का सर्वे कार्य चल रहा है सर्वे के बाद इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा इसके अलावा शहर के टीपी नगर और देवलचौड़ के पास सबसे ज्यादा जाम की स्थिति बनी रहती है ऐसे में वहां पर भी अंडरपास की संभावनाएं तलाशी जा रही है। कुमाऊं कमिश्नर के निर्देश के बाद सर्वे का कार्य चल रहा है, इन दोनों जगह पर अंडरपास बनाने की काफी संभावना है। कुमाऊं कमिश्नर से इसकी स्वीकृति भी मिल चुकी है बजट मिलते ही इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा उन्होंने कहा कि शासन द्वारा पुलिस के कार्य योजना के लिए बजट मिल रहा है, जिसमें प्राथमिकता के आधार पर पहला काम शहर को जाम से निजात दिलाना है इसके लिए अंडरपास बनाने की कार्य योजना तैयार की जा रही है जिससे कि शहर को जाम से निजात मिल सके। शहर के कालू सिद्ध मंदिर पर सबसे ज्यादा पैदल यात्रियों का दबाव रहता है ऐसे में अंडरपास बन जाने से पैदल यात्रियों को भी काफी राहत मिलेगा। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों पर भी इस तरह के बोटल नेक खोजे जा रहें हैं जिससे लोगों की राह आसान हो सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Underpass will be built near Kalu Siddha Baba temple to get rid of jam Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल […]

Read More