अज्ञात महिला ने सोशल मीडिया पर शादी का ऑफर रख युवक से ट्रेडिंग के नाम पर हड़पे 14 लाख रूपये 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। सोशल मीडिया से दोस्ती के बाद एक महिला ने हल्द्वानी निवासी युवक के सामने शादी का ऑफर रखकर, ट्रेडिंग के लिए उकसाकर तीन महीने में ही करोड़पति बनने के सपने दिखाए। फिर युवक से 14 लाख हड़प लिए और पैसे वापस करने की बात पर हजारों टैक्स देने को कहा। ठगी के अहसास पर युवक ने पुलिस को तहरीर दी। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

जानकारी के अनुसार डहरिया हल्द्वानी निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि रिचा सचदेवा नाम की महिला से उसकी सोशल मीडिया में दोस्ती हुई। महिला ने खुद को दिल्ली का बताया। लगातार चैट होने के बाद महिला ने युवक को शादी के लिए प्रपोज किया। महिला ने युवक से कहा कि वह ट्रेडिंग में इंवेस्ट करके लाखों रुपये रोज कमाती है। तीन महीने के भीतर एक करोड़ रुपये कमाने का लालच दिया। जिसके झांसे में आकर उसने ट्रेडिंग का काम शुरू कर दिया और हजारों में इंवेस्ट करने लगा। शुरुआत 25 हजार से की और 12 किस्तों में 14 लाख से अधिक इंवेस्ट कर दिए। जब युवती से शेयर विड्रॉल को कहा तो वह बहाने बाजी करने लगी। तब जाकर युवक को ठगी का अहसास हुआ। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मामले में अज्ञात महिला ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राज्य में सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित, कई सड़के बंद तो नदियों का जलस्तर भी बढ़ा 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: An unknown woman made a marriage offer on social media and swindled Rs 14 lakh from a young man in the name of trading fraud in the name of trading from a young man Haldwani news marriage offer on social media swindled Rs 14 lakh from him in the name of trading unknown woman uttarakhand news अज्ञात महिला उत्तराखण्ड न्यूज ट्रेडिंग के नाम पर हड़पे 14 लाख रूपये युवक से ट्रेडिंग के नाम पर फ्रॉड सोशल मीडिया पर शादी का ऑफर हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वृहद सभागार में आज ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ” रहा।    कार्यक्रम में हल्द्वानी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 40 से अधिक राजकीय, अर्द्धसरकारी एवं प्राइवेट […]

Read More
उत्तराखण्ड

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप :  भड़के जनाक्रोश के बाद होटल में तोड़फोड़; प्रबंधन भी जांच के घेरे में

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  ऋषिकेश। यहां नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना से नाराज लोगों ने उस होटल में तोड़फोड़ कर विरोध जताया, जहां वारदात होने का आरोप है। ऋषिकेश में सामने आए इस शर्मनाक कृत्य में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, होटल प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे […]

Read More