उत्तराखंड हाईकोर्ट ने किये जजों के बंपर तबादले  

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रदेश भर में 66 से अधिक जजों के तबादले हुए हैं। चम्पावत की जिला एवं सत्र न्यायाधीश कहकशा खान को उत्तराखंड हाईकोर्ट का नया रजिस्ट्रार विजिलेंस नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कई जिलों में भी जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के तबादले किए गए हैं।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिद्वार स्कंद कुमार त्यागी का तबादला ऊधमसिंहनगर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर हुआ है। फूड सेफ्टी अपील ट्रिब्यूनल हल्द्वानी के न्यायाधीश प्रशांत जोशी को हरिद्वार का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। ऊधमसिंह नगर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेम सिंह खिमाल को जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून, अटैचमेंट पर चल रहे अनुज कुमार संगल को जिला एवं सत्र न्यायाधीश चम्पावत के पद पर भेजा गया है। देहरादून के प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज गर्बयाल को हाईकोर्ट का रजिस्ट्रार ज्यूडीशियल नियुक्त किया गया है। काशीपुर के प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चमोली के पद पर स्थानांतरित किया गया। इनके अलावा हल्द्वानी के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पॉक्सो नंदन सिंह को विकासनगर का जिला एवं सत्र न्यायाधीश, स्थाई लोक अदालत की अध्यक्ष अंजली नौरियाल को अपर जिला सत्र न्यायाधीश रानीखेत, उत्तराखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार मदन राम को चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून, कोटद्वार की सिविल जज सीनियर डिवीजन अंजलि गुनियाल को चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ऊधमसिंहनगर, देहरादून के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट लक्ष्मण सिंह को चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पौड़ी, उत्तराखंड पब्लिक सर्विस ट्रिब्यूनल देहरादून के ज्वाइंट रजिस्ट्रार योगेंद्र कुमार सागर को चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट चमोली के पद पर स्थानांतरित किया गया है। ये सभी स्थानांतरण आदेश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल आशीष नैथानी की ओर से जारी किए गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: High court news Transfers news Uttarakhand High Court makes massive transfers of judges Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दूषित पानी की शिकायतों के बीच ज्योलीकोट में दो मौतें, स्वास्थ्य विभाग करेगा जांच 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में पीलिया फैलने के बाद दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, पेट से जुड़ी बीमारियों के चलते दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती 16 वर्षीय छात्र रितेश जीना ने उपचार […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारी वर्षा के अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 7 सितंबर को जारी अतिवृष्टि/वर्षा की चेतावनी, जिससे जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर […]

Read More
उत्तराखण्ड

कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से एसबीआई के शाखा प्रबंधक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांडाखाल के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक संजीव किलानिया की मौत हो गई।उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उन्होंने […]

Read More