नई दिल्ली। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने प्रभावित लोगों के पुनर्वास का सुझाव देते हुए अहम टिप्पणी की है। देश की सबसे बड़ी अदालत ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव से कहा है कि प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार और रेलवे के साथ बैठक करके हल निकालें।
सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि कोर्ट को बैलेंस बनाने की जरूरत है और राज्य को कुछ करना होगा। हल्द्वानी में रेलवे की जमीन पर कब्जा करके सघन बस्ती बसाई गई है, जिसमें करीब 50 हजार लोग रहते हैं। सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की ओर से दायर उस याचिका पर सुनवाई चल रही थी जिसमें सबसे बड़ी अदालत की ओर से पिछले साल 5 जनवरी को दिए गए आदेश को वापस लेने की मांग की गई थी। तब कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी। हाई कोर्ट ने 29 एकड़ जमीन को खाली कराने का आदेश दिया था जिस पर रेलवे अपना मालिकाना हक बताता है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने, मेट्रो सेवाएं बाधित करने और बैरिकेडिंग को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को विशेष सुनवाई की। जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने निर्देश दिया कि […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]