हल्द्वानी। यहां गुरुवार (आज) भाजपा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी और समाजसेवी कौस्तुबानंद जोशी द्वारा आयोजित आम और खास पार्टी में भाजपा के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस आम और खास पार्टी में कार्यकर्ता दबे जुबान से मेयर चुनाव के लिए
कौस्तुबानंद जोशी की दावेदारी को लेकर खासी चर्चा करते देखे गए।
भाजपा नेता कौस्तुबानंद जोशी ने बताया कि यह केवल जन मिलन कार्यक्रम है। मीडिया द्वारा पूछे गए उनके राजनीतिक भविष्य की शुरुआत पर उन्होंने कहा कि वह पार्टी के सिपाही हैं लेकिन यह आमजन खास कार्यक्रम गैर राजनीतिक है। उनके इस कार्यक्रम में जिले भर से भाजपा के कई विधायक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता सहित कई कांग्रेस के नेता भी दिखाई दिए। आम खास पार्टी में दशहरा, चौसा और लंगड़ा आम का आनंद लेने के लिए नैनीताल विधायक सरिता आर्या, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, सह मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट, भुवन भट्ट, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, दायित्व धारी दीपक मेहरा, ध्रुव रौतेला, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, पूर्व मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, कार्यक्रम का संचालन कर रहे जितेंद्र मेहता, अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य, विजय बिष्ट, शंकर कोरंगा, विजय मनराल, दिनेश खुलवे, दीपक जोशी, दिग्विजय भट्ट, शहीद दर्जनों नेता और सैकड़ो पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]